फिल्म थामा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अगली फिल्म को लेकर उत्साहित आयुष्मान
‘स्त्री 2’ के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने और ‘मुंज्या’ की सफलता के बाद मैडॉक का हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स अब अपना परिवार बढ़ा रहा है। ‘वैम्पायर्स ऑफ विजयनगर’ के नाम से बनती रही फिल्म का नया नाम ‘थामा’ है और इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर आयुष्मान बहुत उत्साहित हैं। वह कहते हैं, 'यह मेरे लिए मैडॉक की ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में शामिल होने का सही समय है। ‘स्त्री 2’ की कमाई के नए रिकॉर्ड बनने के बाद तो मैं इस यूनिवर्स का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहा हूं। मुझे यकीन है कि यह एक ऐसा सिनेमाई अनुभव होगा जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे'।