प्रशंसा-सराहना का नियम है कि ये तभी अच्छी लगती है, जब दूसरे करें। लेकिन, कहा ये भी जाता है कि अगर कोई आपकी तारीफ न करे तो खुद अपने लिए तालियां बजा लेनी चाहिए। हालांकि, नियम तो इसके लिए भी है, लेकिन उसे पूरा समझे बिना ही अर्जुन कपूर ने अपनी तारीफ खुद करनी शुरू कर दी है। आइए समझते हैं पूरा मामला...
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अर्जुन कपूर कपूर इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आए हैं। ढेर सारे सितारों वाली इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने 'डेंजर लंका' का रोल निभाया है। वे खलनायक की भूमिका में हैं। करीब 350 रुपये बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन कर रही है। इस बीच अर्जुन कपूर अपने किरदार की भरपूर चर्चा कर रहे हैं। अपने लिए प्रचार की सारी जिम्मेदारी उन्होंने उठा ली है और हर पैंतरा आजमा रहे हैं। उनका हालिया पोस्ट इसका सूबत दे रहा है। Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने देवर पर जमकर लुटाया प्यार, बेटी के साथ साझा की अनदेखी तस्वीर
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @arjunkapoor
खुद करने बैठ गए अपनी तारीफ
अर्जुन कपूर ने आज बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। इसमें वे अपने मुंह मिया मिट्ठू बनते दिखे हैं। अभिनेता ने 'सिंघम अगेन' के अपने किरदार 'डेंजर लंका' का पोस्ट साझा किया है। इसके साथ ही अपनी डेब्यू फिल्म 'इश्कजादे' (2012) के किरदार ठग 'परमा' के किरदार की झलक भी दिखाई है। अर्जुन कपूर ने इस सिलसिले में कई तस्वीरें साझा की हैं और सभी तस्वीरें मीम पेज से उठाई हुई हैं।
विज्ञापन
3 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @arjunkapoor
मीम्स पेज से उठाईं तारीफों वाली पोस्ट
पहली तस्वीर में अर्जुन 'डेंजर लंका' वाले गेटअप में हैं, इस पर लिखा है, 'ये बंदा अब तक कहां था?' वहीं, दूसरी तस्वीर में उनके 'परमा' और 'डेंजर लंका' दोनों किरदारों की झलक है। इस पर लिखा है, 'परमा से डेंजर लंका तक अर्जुन कपूर ने एक लंबा रास्ता तय किया है'। परमा वाली तस्वीर पर लिखा है, 'अर्जुन कपूर' और डेंजर लंका वाली पर लिखा है, 'अर्जुन कपूर 2.0'। इसके अलावा और भी कई तस्वीरें हैं, जिनमें अर्जुन कपूर की तारीफ की जा रही है।
4 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @arjunkapoor
अर्जुन ने जताया आभार
इस पोस्ट के साथ अर्जुन कपूर ने एक लंबा कैप्शन लिखा है। अर्जुन कपूर ने लिखा है, 'यकीन ने करने वालों को यकीन करने तक बदलना है! हर सवाल और संदेह ने मुझे और ज्यादा मेहनत करने को प्रेरित किया है। पहले से ज्यादा मजबूत होकर वापसी करने के लिए बढ़ावा दिया है। वे लोग जिन्होंने मेरा हौसला तब भी बढ़ाया और आज भी यकीन करते हैं उन सभी का शुक्रिया। आप सभी का प्यार और सहयोग ही मेरी ताकत है। जिन लोगों ने मुझ पर शक किया, उनका भी शुक्रिया मुझे प्रेरित करने के लिए। अब तक की यात्रा कैसी रही है? ऐसा लगता है जैसे मेरा एक बार फिर डेब्यू हुआ है और मुझे अभी लंबा रास्ता तय करना है। हर कदम, हर सबक, प्यार हर चीज के लिए आपका आभारी हूं'। Love And War: तस्वीर में एक साथ नजर आए रणबीर-विक्की, क्या लव एंड वॉर में इस डैशिंग लुक में नजर आएंगे दोनों?
यूजर्स कर रहे ट्रोल
अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर इंडस्ट्री के तमाम लोग भी रिएक्शन दे रहे हैं। भूमि पेडनेकर और बाबिल खान ने तारीफ की है। वहीं, अभिनेता के फैंस भी खुश हैं। लेकिन, कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'सभी मीम पेज को एक एक खोखा दिया है'। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'पूरी फिल्म में तो ऐसा कुछ नहीं दिखा'।