आयुष्मान खुराना और जितेन्द्र कुमार की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' दुबई और मध्य पूर्व के देशों में रिलीज नहीं होगी। जानकारी के अनुसार फिल्म के विषय के चलते मेकर्स को यह झटका लगा है। मेकर्स ने फिल्म में आयुष्मान और जितेन्द्र के किसिंग सीन को एडिट (संपादित) करने का विकल्प भी रखा लेकिन उन्हें साफ तौर पर यह कह दिया गया कि यह दिक्कत फिल्म के किसी दृश्य से नहीं बल्कि विषय से है।