फिल्म आर्टिकल -15
- फोटो : ANI
आयुष्मान खुराना की अपनी फिल्मों की बात करें तो उनके करियर की यह फिल्म बधाई हो के बाद की दूसरे सबसे अच्छी ओपनिंग रही। बधाई हो ने पिछले साल दशहरे के दिन गुरुवार को रिलीज होकर 7 करोड़ 35 लाख रुपये की ओपनिंग ली थी। आयुष्मान की दूसरी फिल्मों में शुभ मंगल सावधान की ओपनिंग 2 करोड़ 71 लाख, अंधाधुन की ओपनिंग 2 करोड़ 70 लाख और बरेली की बर्फी की ओपनिंग 2 करोड़ 42 लाख रुपये रही थी। जबकि आर्टिकल 15 ने ओपनिंग डे पर 5 करोड़ 2 लाख रुपये का कारोबार किया।