फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लाम के लिए एक्टिंग छोड़ने के बाद अपनी आखिरी फिल्म के प्रमोशन में भी हिस्सा नहीं लेंगी जायरा वसीम?

Tue, 02 Jul 2019 12:38 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जायरा वसीम - फोटो : instagram

जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने धर्म को आधार बनाकर फिल्मों से दूरी बना ली है। जायरा वसीम का यह फैसला बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई लोगों के लिए काफी चौंकाने वाला है। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि वह फिल्मों को हमेशा के लिए अलविदा कह रही हैं क्योंकि इसकी वजह से वह इस्लाम से दूर जा रही हैं। उनका ईमान इस काम में उनका साथ नहीं दे रहा।

विज्ञापन

2 of 5
जायरा वसीम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

जायरा की आखिरी फिल्म 'द स्काई ईज पिंक' होगी। जिसकी शूटिंग हाल ही में उन्होंने खत्म की है। इस फिल्म में जायरा के साथ प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर नजर आने वाले हैं। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि जायरा वसीम अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन में भी शामिल नहीं होंगी।

विज्ञापन

3 of 5
जायरा वसीम - फोटो : Twitter

खबरें हैं कि जायरा वसीम ने फिल्म के निर्माताओं से रिक्वेस्ट की है कि उन्हें प्रमोशन से दूर रखा जाए। फिल्म सोनाली बोस द्वारा निर्देशित है और अक्टूबर में रिलीज होने वाली है। अगस्त में इसका प्रमोशन शुरू होने की उम्मीद है। 'द स्काई इज पिंक' जायरा की तीसरी फिल्म है। इससे पहले वो आमिर खान के साथ दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार में नजर आ चुकी हैं।

4 of 5
जायरा वसीम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
बता दें रविवार की सुबह एक पोस्ट के जरिए जायरा ने एक्टिंग छोड़ने की घोषणा की। इसके बाद ये कहा गया कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है लेकिन सोमवार की शाम तक जायरा ने एक और ट्वीट कर ये साफ कर दिया कि इस्लाम के लिए एक्टिंग छोड़ने का फैसला उनका निजी फैसला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Zaira Wasim - फोटो : twitter
जायरा के मैनेजर ने कहा था कि अकाउंट हैक हुआ है
इससे पहले जायरा के मैनेजर ने रविवार को कहा था कि जायरा बॉलीवुड नहीं छोड़ रही हैं। उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने ये पोस्ट नहीं लिखे हैं। बाद में मीडिया से बातचीत में जायरा वसीम ने माना कि बॉलीवुड छोड़ने वाला पोस्ट उन्होंने ही लिखा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें