बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म 'डॉक्टर जी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आयुष्मान एक ऐसे अभिनेता हैं, जो अलग-अलग किरदारों को निभाने के लिए जाने जाते हैं और हर किरदार में ढल जाते हैं। 2019 में आई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान पूजा बन लड़कों से बात करते नजर आए थे। वहीं, अब फिल्म के सीक्वल 'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीज डेट को लेकर नई जानकारी सामने आई है।