फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयशा टाकिया ने फिल्मों में कभी नहीं पहनी बिकिनी, बताई ये वजह

Thu, 22 Jun 2017 03:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 6
आयशा टाकिया
आयशा टाकिया ने हाल की में म्यूजिक एल्बम से कमबैक किया है जिसके बाद से ही वो चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने उस विचारधारा का खंडन किया जिसके अनुसार, अगर कोई हीरोइन बिकिनी नहीं पहनती तो उसे फिल्मों में साइन नहीं किया जाएगा।

इस पर आयशा ने अपने अनुभवों के बारे में बताया और कहा, 'मैंने करीब 20 फिल्मों में काम किया है और किसी में बिकिनी नहीं पहनी। इसलिए मेरे लिए ये अनुभव अलग है। मैं उन लोगों में से हूं जो फैशनेबल है और ग्लैमर पसंद करते हैं, लेकिन एक हद तक। मैं कुछ चीजों में सहज महसूस नहीं करती हूं और हमेशा ऐसे ही रहना चाहती हूं।'
विज्ञापन

2 of 6
आयशा टाकिया
वहीं हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपने ससुर अबु आजमी के बारे में भी बात की और कहा कि सबकी अपनी-अपनी सोच होती है। इसलिए कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन

3 of 6
आयशा टाकिया
मिड डे से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'जब लोग पब्लिक की नजरों में होते हैं तो हर एक शब्द पर सवाल खड़े हो जाते हैं। लोगों की सोच में अंतर और जनेरेशन गैप बड़ा मुद्दा है। मेरे और मेरे ससुर के विचारों में अंतर है, जो ठीक भी है। एक सेलेब्रिटी के तौर पर लोग समझते हैं कि मुझे उस पर भी अपने विचार रखने चाहिए जो मैंने कहा ही नहीं है।' 

4 of 6
आयशा टाकिया
उन्होंने आगे कहा, 'हम एक-दूसरे से बात करते हैं और मुद्दों को सुलझाने की बात करते हैं। मुझे लगता है कि हर घर में ऐसा ही होता है। हमारे बीच बहुत प्यार है।'
विज्ञापन

5 of 6
आयशा टाकिया
कुछ साल पहले अबु आजमी ने बयान दिया था कि जो लड़कियां शादी के बाद गैर मर्द से संबंध बनाती हैं, उन्हें फांसी पर लटका देना चाहिए। इस बात का आयशा टाकिया और फरहान आजमी ने विरोध भी किया था। बता दें कि आयशा टाकिया 2009 में समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी के बेटे के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आयशा टाकिया
आयशा ने अपनी उस तस्वीर पर भी बात की जिसमें बताया गया था कि आयशा ने प्लास्टिक सर्जरी कराई थी जो अब खराब हो रही है। उन्होंने कहा, 'जब ये खबरें आई थीं तो मैं और मेरा परिवार गोआ में थे और ये देककर हम सब हंस पड़े थे। यहां कोई बख्शा नहीं जाता। हर महीने कोई ना कोई सेलेब्रिटी ट्रोल होती ही है। ये एकदम बकवास है।'  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें