फिल्म 'तेरे नाम' की निर्जरा यानी भूमिका चावला तो आपको याद ही होंगी। सलमान खान के साथ एक ही हिट फिल्म देकर स्टार बनने वाली ये एक्ट्रेस आज सिल्वर स्क्रीन से गायब हो गई है। फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान अपनी इस हीरोइन के प्यार में पागल हो गए थे। लेकिन अब ये कहां किसी को नहीं पता।
38 साल की इस एक्ट्रेस ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। भूमिका ने हिंदी ही नहीं तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी और पंजाबी फिल्मों में भी खूब काम किया है।
विज्ञापन
एक ही फिल्म से स्टार बन गई थी सल्लू की ये हीरोइन, फ्लॉप हुई तो किया ऐसा काम नहीं होगा भरोसा
2 of 7
भूमिका चावला
पंजाबी परिवार में जन्मीं भूमिका की पहली फिल्म Yuvakudu थी। ये एक तेलुगु फिल्म थी। साल 2001 में आई फिल्म 'कुशी' के लिए भूमिका को फिल्म फेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था। भूमिका कुछ ही समय में साउथ की फिल्मों का एक जाना-माना नाम बन गई थीं। तभी उन्हें फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला।
विज्ञापन
एक ही फिल्म से स्टार बन गई थी सल्लू की ये हीरोइन, फ्लॉप हुई तो किया ऐसा काम नहीं होगा भरोसा
3 of 7
भूमिका चावला
फिल्म 'तेरे नाम' उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। दर्शकों ने सलमान के काम के साथ भूमिका की एक्टिंग को भी खूब सराहा था। इसके बाद तो भूमिका के पास कई हिंदी फिल्मों के ऑफर आने लगे। साल 2004 में भूमिका ने अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'रन' में काम किया। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
एक ही फिल्म से स्टार बन गई थी सल्लू की ये हीरोइन, फ्लॉप हुई तो किया ऐसा काम नहीं होगा भरोसा
4 of 7
भूमिका चावला
इस फिल्म के बाद भूमिका को फिर से एक बार फिल्म 'सिलसिले' और 'दिल जो भी कहे' में सलमान के साथ काम करने का मौका मिला। लेकिन दोनों ही फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हुईं। बॉलीवुड में फ्लॉप होती फिल्में देख भूमिका ने फिर से अपना रुख तेलुगु फिल्मों की ओर कर लिया। वहां उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जो काफी हिट भी हुईं।
विज्ञापन
एक ही फिल्म से स्टार बन गई थी सल्लू की ये हीरोइन, फ्लॉप हुई तो किया ऐसा काम नहीं होगा भरोसा
5 of 7
भूमिका चावला
साल 2006 में आई भूमिका की फिल्म Sillunu Oru Kaadhal ने पूरी दुनिया में धूम मचा दी थी। इसी बीच भूमिका ने पंजाबी और कई साउथ की फिल्मों में काम किया। जहां उन्हें खूब सफलता मिली। लेकिन शायद बॉलीवुड उनके लिए नहीं बना था। बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम करने के बावजूद भूमिका का सिक्का नहीं चल पया।
विज्ञापन
एक ही फिल्म से स्टार बन गई थी सल्लू की ये हीरोइन, फ्लॉप हुई तो किया ऐसा काम नहीं होगा भरोसा
6 of 7
भूमिका चावला
प्रोफेशनल लाइफ के अलावा भूमिका की पर्सनल लाइफ भी बड़ी इंट्रेस्टिंग है। फिल्मों में कदम रखने से पहले भूमिका योगा सीख रही थीं। उनके योगा टीचर का नाम भरत ठाकुर है। योगा सीखते-सीखते भूमिका को अपने टीचर से प्यार हो गया। करीब 4 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद भूमिका ने भरत से शादी कर ली।
एक ही फिल्म से स्टार बन गई थी सल्लू की ये हीरोइन, फ्लॉप हुई तो किया ऐसा काम नहीं होगा भरोसा
7 of 7
भूमिका चावला
भूमिका और भरत की शादी नासिक के देवलानी के एक गुरुद्वारे में हुई थी। शादी के 7 साल बाद साल 2014 में भूमिका ने एक बेटे को जन्म दिया था। एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड वाले शख्स से शादी करने वाली भूमिका आज अपनी शादीशुदा जिंदगी एंज्वॉय कर रही हैं। अब वो फिल्मों में कम ही दिखाई पड़ती हैं।