ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस प्री- रिलीज प्रोमो के साथ अयान ने कैप्शन में लिखा, फिल्म की टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। हमारा प्री-रिलीज प्रोमो। रिलीज में 6 दिन बाकी हैं। विश्वास नहीं हो रहा है कि फिल्म रिलीज होने वाली है। फिल्म का 3डी वर्जन और भी खास होगा, फिल्म 9 सितंबर को आ रही है। बता दें कि फिल्म की पूरी स्टार कास्ट इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। हाल ही में फिल्म की टीम ने हैदराबाद में इसका प्रमोशन किया। इस दौरान आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करण जौहर, मौनी रॉय, नागार्जुन अक्किनेनी, एसएस राजामौली और जूनियर एनटीआर सहित फिल्म की पूरी टीम हैदराबाद पहुंची।