सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले मानसी बाग्गा ने एक इंटरव्यू भी दिया था, जिसमें उन्होंने सुष्मिता के साथ प्रोजेक्ट की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा था कि मैं फोरेंसिक के बाद कुछ बड़ा एलान करना चाहती हूं और यह एकदम सही समय है। यह मेरे लिए खुद को जन्मदिन का तोहफा है। फोरेंसिक अभी भी चर्चा में है। अब मैं एक और रोमांचित कहानी बताने के लिए तैयार हूं, जिसके लिए सुष्मिता सेन से बेहतर कोई नहीं हैं।