Awarapan 2 VS Insidious Collection: नई रिलीज हुई फिल्म 'खलीफा' ने बॉक्स ऑफिस पर दम दिखाया है। 'आवारापन 2' ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्मों का जलवा है। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन की नई रिलीज हुई फिल्म 'खलीफा' और हॉलीवुड फिल्म 'इनसिडियस-आउट ऑफ द फर्दर' शामिल हैं। पहले से बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' और सनी देओल की 'बंटवारा 1947' चल रही हैं। जानिए इन फिल्मों ने शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
2 of 6
'आवारापन 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
कितनी हुई ‘आवारापन 2’ की कमाई?
फिल्म ‘आवारापन 2’ ने पहले हफ्ते में 113.50 करोड़ रुपये कमाए।
शुक्रवार यानी 8वें दिन 5.50 करोड़ रुपये कमाए हैं।
7वें दिन इस फिल्म ने 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
इमरान हाशमी की फिल्म का कुल कलेक्शन 119 करोड़ रुपये हो चुका है।
यह फिल्म अभिनेता के करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म बनी है।
यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है।
फैंस को नई फिल्म की कहानी और गाने पसंद आए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
इनसिडियस
- फोटो : एक्स
'इनसिडियस-आउट ऑफ द फर्दर' की कमाई
अमेरिकी हॉरर फिल्म 'इनसिडियस-आउट ऑफ द फर्दर' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सैकनिल्क से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 2.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। इंग्लिश भाषा में फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपये कमाए हैं, हिंदी पट्टी में 75 लाख रुपये जुटाए हैं। वहीं तमिल भाषा में 13 लाख रुपये और तेलुगु से सिर्फ सात लाख रुपये का कलेक्शन किया है। यह 'इनसिडियस-द रेड डोर' का सीक्वल है और 'इनसिडियस फ्रैंचाइजी' की छठी फिल्म है।
4 of 6
'बंटवारा 1947' का ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
8वें दिन ‘बंटवारा 1947’ ने कितना कमाया?
पहले हफ्ते में सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ने 33.60 करोड़ रुपये कमाए थे।
8वें दिन यानी शुक्रवार को इसने 34.35 लाख रुपये कमाए हैं।
7वें दिन इसने 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
इस फिल्म का कुल कलेक्शन 34.35 करोड़ रुपये हो चुका है।
कलेक्शन से साफ पता चलता है कि दर्शकों को यह फिल्म बहुत ज्यादा पसंद नहीं आई।
इसमें प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल जैसे कलाकार नजर आए।
विज्ञापन
5 of 6
खलीफा
- फोटो : एक्स
'खलीफा' ने दूसरे दिन कितने कमाए?
पृथ्वीराज सुकुमारन की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'खलीफा' 20 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर फिल्म ने अच्छी शुरुआत की। पहले दिन 'खलीफा' ने 5.35 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन शुक्रवार को इसने 2.30 करोड़ रुपये कमाए। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई। फिल्म का कुल कलेक्शन 7.65 करोड़ रुपये हो चुका है। बता दें कि वैसाख के निर्देशन में बनी 'खलीफा' सोने की तस्करी पर आधारित है।
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन 4' की कमाई भी अब घटने लगी है। इस फिल्म का कलेक्शन 450 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। 23वें दिन यानी शुक्रवार को 'स्पाइडर मैन 4' ने 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की। 22वें दिन इसने 1.75 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 477.25 करोड़ रुपये हो चुका है।