फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Awarapan 2: वीकएंड के बाद ‘आवारापन 2’ की कमाई में गिरावट, 100 करोड़ से इतनी दूर फिल्म; जानें सोमवार की कमाई

Mon, 17 Aug 2026 08:09 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। जानिए आज सोमवार को फिल्म ने कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन
1 of 5
आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है और फैंस में इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। जानिए फिल्म ने आज कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन

2 of 5
आवारापन 2 - फोटो : अमर उजाला

फिल्म के शुरुआती दिनों का कलेक्शन

  • फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। 
  • पहले दिन शुक्रवार को इसने 22 करोड़ की कमाई थी। 
  • दूसरे दिन शनिवार को इसने 33.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। 
  • तीसरे दिन रविवार को आवारापन 2 ने 26 करोड़ की कमाई की। 
विज्ञापन

3 of 5
आवारापन 2 - फोटो : X

‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है।
  • हालांकि वीकएंड के बाद इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है।
  • आज सोमवार को इसने खबर लिखे जाने तक 4.89 करोड़ की कमाई की है।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 86.64 करोड़ हो गया है।
  • फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। 

4 of 5
'आवारापन 2' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

इन फिल्मों से मिली टक्कर 
इन दिनोंं थिएटर्स में कई फिल्में लगी हुई हैं, जिसमें मार्वल फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ भी शामिल है, जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। इसके अलावा सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी ‘आवारापन 2’ के साथ ही रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। ‘आवारापन 2’ को इन दोनों फिल्मों से टक्कर मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan
‘आवारापन 2’ के बारे में 
  • फिल्म ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी, शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
  • फिल्म को नितिन कक्कड़ ने निर्देशित किया है।
  • फिल्म की कहानी में इमरान हाशमी का किरदार अपने प्यार के लिए भी कुछ भी कर गुजरने को तैयार नजर आता है।

ये भी पढ़ें- ‘स्पाइडर-मैन 4’ ने रचा इतिहास, दुनियाभर में की इतने हजार करोड़ की कमाई, भारत में भी 500 करोड़ के करीब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें