फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus ने कर दिया है परेशान, इन 10 बॉलीवुड कॉमेडी फिल्मों की सीरीज से मूड करें रिफ्रेश

Thu, 19 Mar 2020 12:20 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्मों की सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
पूरे देश में कोरोना वायरस से बचाव के चलते लोगों को कम से कम बाहर जाने की सलाह दी जा रही है। सरकार द्वारा ऐसे निर्देश दिए जा रहे हैं कि पब्लिक एरिया में जाने से बचें और साथ ही साथ अन्य बचाव भी करें। ऐसे निर्देशों के बाद से एक तरफ जहां मॉल, स्कूल, जिम और पब आदि बंद कर दिए गए हैं तो वहीं कई ऑफिसों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के आदेश दे दिए हैं। छुट्टी होने के चलते और बाहर न जाने के चलते कई लोग काफी ऊब भी रह हैं। ऐसे में हम आपको इस स्पेशल रिपोर्ट में उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो बेहद मजेदार हैं और जिनको देखने के बाद आपकी काफी हद तक टेंशन भी कम हो जाएगी। इसकी साथ ही ये कॉमेडी फिल्में पूरी सीरीज हैं, ऐसे में आपको वक्त काटने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन

2 of 11
Munna Bhai MBBS
मुन्ना भाई सीरीज
संजय दत्त स्टारर फिल्म सीरीज मुन्ना भाई, बॉलीवुड की बेस्ट कॉमेडी फिल्मों में शुमार हैं। मुन्ना भाई एमबीबीएस साल 2003 में रिलीज हुई थी, वहीं इसका दूसरा पार्ट लगे रहो मुन्नाभाई साल 2006 में रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों में संजय दत्त के साथ ही साथ अरशद वारसी और बोमन ईरानी मुख्य किरदारों में नजर आते हैं। फिल्म के दोनों पार्ट्स का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। 
विज्ञापन

3 of 11
हेरा फेरी - फोटो : screengrab from hera pheri movie
हेरा फेरी
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर फिल्म हेरा फेरी के जिक्र के बिना बॉलीवुड की बेस्ट कॉमेडी फिल्मों की सीरीज का जिक्र अधूरा है। साल 2000 में हेरा फेरी और साल 2006 में फिर हेरा फेरी रिलीज हुई थी। हेरा फेरी का निर्देशन प्रियदर्शन जबकि फिर हेरा फेरी का निर्देशन नीरज वोरा ने किया था।

4 of 11
गोलमाल: फन अनलिमिटेड (2006) - फोटो : सोशल मीडिया
गोलमाल
रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म गोलमाल के अब तक चार पार्ट रिलीज हो चुके हैं। फिल्म में मुख्य किरदार में अजय देवगन, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और अरशद वारसी नजर आते हैं। फिल्म का पहला पार्ट 2006, दूसरा पार्ट 2008, तीसरा पार्ट 2010 और चौथा पार्ट साल 2017 में रिलीज हुआ था।
विज्ञापन

5 of 11
total dhamaal
धमाल
रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी स्टारर फिल्म धमाल आज भी अक्सर टीवी पर देखते हुए लोग हंसने लग जाते हैं। फिल्म का पहला पार्ट धमाल 2007, दूसरा पार्ट डबल धमाल 2011 और फिल्म का तीसरा पार्ट टोटल धमाल साल 2019 में रिलीज हुए थे। 
विज्ञापन

6 of 11
Housefull 4 - फोटो : social media
हाउसफुल
मुख्य रूप से अक्षय कुमार और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म हाउसफुल के चार पार्ट अभी तक रिलीज हो चुके हैं। फिल्म का पहला पार्ट साल 2010, दूसरा पार्ट 2012, तीसरा पार्ट 2016 और चौथा पार्ट 2019 में रिलीज हुआ था। 
विज्ञापन

7 of 11
फुकरे रिटर्न्स - फोटो : SOCIAL MEDIA
फुकरे
पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह और अली फजल स्टारर फुकरे फिल्म सीरीज बेहद मजेदार है। फिल्म का पहला पार्ट साल 2013 में रिलीज हुआ था, इसके साथ ही दूसरा पार्ट साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से वरुण शर्मा ने सभी के दिल में चूचा के किरदार से एक अमिट छाप छोड़ी है।

8 of 11
pyaar ka punchnama 2
प्यार का पंचनामा
प्यार का पंचनामा सीरीज उन लड़कों के लिए हमेशा खास मानी जाती है, जो अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान हैं। मुख्य रूप से कार्तिक आर्यन और नुशरत भरूचा स्टारर फिल्म सीरीज आजकल के रिलेशनशिप्स के आसपास की कहानी बयां करती है। फिल्म के पहले पार्ट में दिव्येंदु ने अपने किरदार 'लिक्वड' से हर किसी का दिल जीत लिया था। फिल्म का पहला पार्ट साल 2011 और दूसरा पार्ट साल 2015 में रिलीज हुआ था।

9 of 11
Tanu Weds Manu Returns
तनु वेड्स मनु
तनु वेड्स मनु और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स साल 2011 और साल 2015 में रिलीज हुई थीं। फिल्म में कंगना रनौत, आर माधवन और जिमी शेरगिल मुख्य किरदार हैं। फिल्म आर माधवन के प्यार के इर्द गिर्द घूमती नजर आती हैं। वहीं फिल्म में अपने छोटे से किरदार के बाद भी दीपक डोबरियाल ने 'पपी भैया' के किरदार से महफिल लूट ली थी।

10 of 11
Humpty Sharma Ki Dulhania
...दुल्हनिया
'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' साल 2014 और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया भट्ट और वरुण धवन मुख्य किरदार में थे। फिल्म के साथ ही साथ दर्शकों को फिल्म का म्यूजिक भी काफी पसंद आया था। 
विज्ञापन

11 of 11
जॉली एलएलबी-2
जॉली एलएलबी
सुभाष कपूर निर्देशित फिल्म जॉली एलएलबी साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म में मुख्य किरदार के तौर पर अरशद वारसी नजर आए थे। फिल्म में अरशद ने एक वकील का किरदार निभाया था। वहीं इसके दूसरे पार्ट जॉली एलएलबी 2 में अक्षय कुमार बतौर मुख्य किरदार नजर आए थे। फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2017 में रिलीज हुआ था। बता दें कि मुख्य किरदार के अलावा फिल्म में जज की भूमिका निभाने वाले सौरभ शुक्ला ने भी खूब वाहवाली लूटी थी।

Coronavirus: आइसोलेशन में अमिताभ, वायरल वीडियो से बढ़ा रहे हैं जागरुकता
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें