फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा हिंदुस्तानी को रिजेक्ट कर पछताईं जूही, इन स्टार्स के ठुकराए किरदारों की बदौलत हिट हुए ये सितारे

Thu, 19 Mar 2020 12:19 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Actors - फोटो : ट्विटर
जूही चावला ने हाल ही में खुलासा किया है कि 90 के दशक की फिल्म 'राजा हिन्दुस्तानी' और 'दिल तो पागल है' पहले उन्हें ऑफर हुई थी। लेकिन उन्होंने उन दोनों ही फिल्मों को ठुकरा दिया जिसका मलाल उन्हें आज भी है। इसके बाद ये दोनों फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर की झोली में गिरीं और उनके करियर को आसमान पर पहुंचा दिया। हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब किसी स्टार ने कोई फिल्म रिजेक्ट की और दूसरे स्टार ने उसी फिल्म से कामयाबी हासिल की। आइए जानते हैं ऐसे ही सितारों की लिस्ट।
विज्ञापन

2 of 6
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला

अजय देवगन

सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म 'करण-अर्जुन' एक सुपरहिट फिल्म थी लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सबसे पहले यह फिल्म अजय को ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने इस फिल्म को मना कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
maine pyar kiya

विकास भल्ला

राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म मैंने प्यार किया ने सलमान खान को स्टार बना दिया था, लेकिन इस फिल्म के लिए पहली पसंद सलमान नहीं थे। इसके लिए डायरेक्टर की पहली पसंद विकास भल्ला थे जो आजकल टीवी पर धारावाहिकों में दिखते हैं। किसी वजह से विकास फिल्म नहीं कर पाए और ये रोल सलमान खान को दिया गया।

4 of 6
Hum Dil De Chuke Sanam - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर

हम दिल दे चुके सनम के लिए करीना कपूर संजय लीला भंसाली की पहली पसंद थी, लेकिन करीना ने फिल्म करने से इनकार किया और फिल्म ऐश्वर्या राय की झोली में आ गिरी। करीना ने संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी फिल्म 'रामलीला' को भी ठुकरा दिया था। फिल्म हिट हुई और रणवीर और दीपिका की तारीफ भी हुई।
विज्ञापन

5 of 6
Saif Ali Khan - फोटो : twitter

सैफ अली खान

सैफ अली खान ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को यह कहकर ठुकरा दिया था कि वो लवर ब्वॉय नहीं लगते। बाद में इस फिल्म ने शाहरुख को एवरग्रीन लवर ब्वॉय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
dil chahta hai, rang de basanti - फोटो : social media

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन ने दिल चाहता में आमिर खान वाले किरदार को यह कहकर ठुकराया था कि वो मल्टी स्टारर फिल्में नहीं करते। हालांकि आमिर भी मल्टी स्टारर फिल्में नहीं करते थे लेकिन उन्होंने इस किरदार के लिए हामी भर दी और देखिए आज भी ये फिल्म यादगार मानी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें