सोशल मीडिया पर अक्सर अपने वीडियोज और फोटोज को लेकर चर्चा में रहने वाली अवनीत कौर आज इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। 20 साल की छोटी सी उम्र में वह पॉपुलैरिटी के मामले में बड़े-बड़े कलाकारों को टक्कर देती नजर आती हैं। सात साल की उम्र में डांसिंग रियलिटी शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अवनीत को आज सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। अवनीत आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वही फैंस भी उनकी इन तस्वीरों को बेहद पसंद करते हैं और इनका बेसब्री से इंतजार भी करते हैं।
कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में नजर आ चुकीं अवनीत कौर अब जल्द ही बतौर हीरोइन बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। दरअसल, अवनीत जल्द ही कंगना रणौत और नवाज़ुद्दीन सिद्धकी के साथ फिल्म टीकू वेड्स शेरू में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री अपनी इस फिल्म को लेकर बीते कई समय से चर्चा में हैं।