फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी बाल कलाकार के रूप में किया था इन सितारों ने काम, देखते ही देखते हो गए हैं इतने बड़े

Wed, 04 Nov 2020 10:17 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बाल कलाकार के रूप में किया था इन सितारों ने काम - फोटो : फाइल फोटो
बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार हैं जिन्होंने बतौर बाल कलाकार अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। कई धारावाहिक, फिल्में और विज्ञापनों में इन कलाकारों को देखा गया है। बतौर बाल कलाकार इन सितारों ने भी खूब नाम कमाया है। वक्त के साथ अब ये सितारे बड़े भी हो गए थे। इन सितारों को अब पहचान पाना भी मुश्किल है। इस पैकेज में हम आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ बाल कलाकारों के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अविका गौर - फोटो : Instagram
अविका गौर
टेलीविजन धारावाहिक 'बालिका वधू' की छोटी आनंदी को भला कौन नहीं जानता है। इस धारावाहिक में आनंदी का किरदार अविका गौर ने निभाया था। अविका अब काफी बड़ी हो गई हैं। उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया है। अविका 'ससुराल सिमर का' में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सना सईद - फोटो : Instagram
सना सईद
शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में छोटी अंजलि का किरदार निभाने वाली सना सईद भी अब बड़ी हो गई हैं। सना बड़ी होने के साथ काफी खूबसूरत और ग्लैमरस भी हो गई हैं। सना को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म में देखा गया था।

4 of 6
परजान दस्तूर - फोटो : इंस्टाग्राम
परजान दस्तूर
'कुछ कुछ होता है' फिल्म में ही एक छोटा सा बच्चा और था। एक छोटा सरदार जो हमेशा तारे ही गिनता रहता है उस छोटे सरदार का नाम परजान दस्तूर है। परजान तो अब इतने बड़े हो गए हैं कि जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं।
विज्ञापन

5 of 6
एहसास चन्ना - फोटो : फाइल फोटो
अहसास चन्ना
अहसास चन्ना एक ऐसी बाल कलाकार थीं जो लड़की होने के बावजूद हमेशा लड़के के रोल में ही दिखती थीं। 'कभी अलविदा न कहना', 'फूंक', 'माई फ्रेंड गणेशा' और 'वास्तु शास्त्र' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अहसास अब बड़ी होने के बाद ऐसी दिखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ओमकार कपूर - फोटो : instagram/omkarkapoor
ओमकार कपूर
ओमकार कपूर का नाम लें तो शायद एक बार आप पहचान ना पाएं लेकिन अगर 90 के दशक की फिल्म 'मासूम' के बाल कलाकार के बारे में कहें तो आप जरूर पहचान जाएंगे। जी हां, मासूम में बाल कलाकार के रूप में दिखा ये कलाकार अब काफी बड़ा हो गया है।

पढ़ें: फिल्मों में आने से पहले ये काम करती थीं 'देवसेना', 'बाहुबली' के साथ सालों तक रही अफेयर की चर्चा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें