फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth Vrat 2020: शादी के बाद पहला करवाचौथ मना रहीं ये अभिनेत्रियां, पति की लंबी उम्र के लिए रखा है निर्जला व्रत

Wed, 04 Nov 2020 09:51 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ये अभिनेत्रियां रखेंगी पहली बार करवाचौथ - फोटो : Instagram
बॉलीवुड में इस साल शादियों का सीजन रहा। लॉकडाउन के बीच भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंध गए। अब शादी के बाद इन सभी सितारों का पहला करवाचौथ खास रहने वाला है। 4 नवंबर 2020 को करवाचौथ का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सभी शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और चांद को देखकर ही अपना व्रत खोलती हैं। हाल ही में शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्रियों के लिए ये पहला करवाचौथ है। इन्होंने अपने पति की लंबी उम्र के लिए पहली बार व्रत रखा है। ऐसे में फैंस की निगाहें भी इन्हीं के ऊपर टिकी हुई हैं। चलिए जानते हैं किसका है पहला करवाचौथ...
विज्ञापन

2 of 6
काजल अग्रवाल की शादी की तस्वीरें - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
काजल अग्रवाल
बॉलीवुड और साउथ इंडियन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल हाल ही में 30 अक्तूबर को बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। काजल की शादी के पांच दिन बाद ही करवाचौथ की तारीख भी है। ऐसे में इस साल काजल अपना पहला करवाचौथ मना रही हैं। उनके फैंस की निगाहें जिस तरह से उनकी शादी पर टिकी हुई थी उसी तरह से उनके पहले करवाचौथ पर भी टिकी हुई है।
विज्ञापन

3 of 6
neha kakkar - फोटो : instagram
नेहा कक्कड़
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी शादी की खबर से सभी को चौंका दिया था। नेहा ने सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ 24 अक्तूबर को शादी के बंधन में बंधी थीं। नेहा की शादी के बाद उनका पहला करवाचौथ है। नेहा की फैनफॉलोइंग काफी है जिसके चलते उनके फैंस की निगाहें भी इस बार उनके करवाचौथ पर है।

4 of 6
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज - फोटो : Instagram
मिहीका बजाज
काजल अग्रवाल और नेहा कक्कड़ से पहले सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही थी मिहीका बजाज और राणा दग्गुबती की शादी। दोनों 8 अगस्त को शादी के बंधन में बंधे थे। राणा और मिहीका का भी इस बार पहला करवाचौथ है। तो सभी की निगाहें इस बार मिहीका पर भी टिकी हुई हैं कि वो किस तरह से इस दिन को मनाने वाली हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्राची तेहलान, रोहित सरोहा - फोटो : टीम प्राची तेहलान
प्राची तेहलान
टेलीविजन अभिनेत्री प्राची तेहलान लॉकडाउन के समय में शादी के बंधन में बंधी थीं। प्राची ने दिल्ली के बिजनेसमैन रोहित सरोह से 7 अगस्त को शादी की थी। प्राची भी इस साल पहली बार करवाचौथ का व्रत रख रही हैं। ऐसे में उनके फैंस के लिए ये जानना बेहद उत्साहित रहेगा कि उनका करवाचौथ कैसा होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पूजा बनर्जी - फोटो : Instagram: @banerjeepuja
पूजा बनर्जी
पूजा बनर्जी ने लॉकडाउन के बीच शादी के बंधन में बंधकर सभी को चौंका दिया था। हाल ही में पूजा ने अपने पहले बच्चे को भी जन्म दिया है। पूजा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड कुणाल वर्मा से अप्रैल में कोर्ट मैरिज की थी। इस साल पूजा का करवाचौथ खास होने वाला है क्योंकि पति और बेटे के साथ उनका पहला करवाचौथ है।



पढ़ें: मुंबई लौटीं दीपिका पादुकोण ने खुद संभाला काम, करिश्मा प्रकाश का टैलेंट एजेंसी क्वान से इस्तीफा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें