Avengers: Infinity War
न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' की प्री-बुकिंग सिर्फ दिल्ली, मुंबई समेत मेट्रो और टियर-1 शहरों में ही नहीं बल्कि भुवनेश्वर और तिरुवनंतपुरम जैसे टियर-2 शहरों में भी हुई है। अब तक भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड 'एवेंजर्स एज ऑफ अल्ट्रॉन्स' के पास है।साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म ने देश में कुल 77 करोड़ रुपयेे कमाए थे। ट्रेड पंडितों का दावा है कि 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' 200 करोड़ रुपये की कमाई कर विशाल रिकॉर्ड सेट करेगी।