हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म की कमाई ने भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दूनिया में सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' महज दो हफ्ते में ही अरबों रुपए की कमाई करके हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इतनी तेजी से फिल्म की कमाई को देखकर हर कोई हैरान है।
विज्ञापन
2 of 4
'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' ने अकेले भारत में ही महज दो हफ्ते के अंदर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म को रिलीज हुए आज 11वां दिन है। कमाई के रफ्तार को देखकर ट्रेस एनालिस्ट्स का मानना है कि यह भारत में जल्द ही 300 करोड़ रुपए से भी ज्यादा ही कलेक्शन कर सकती है। बात करें फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो अब तक 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' ने दुनिया में 6,682 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
3 of 4
एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' ने भारत में सबसे ज्यादा रुपए कमाने वाली फिल्म 'द जंगल बुक' को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। पता हो कि 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' को केवल 2000 स्क्रीनों पर रिलीज किया गया था। इसके बावजूद यह फिल्म अपनी धाक जमाने में कामयाब रही। 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' हॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म कही जा रही है।
'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' को एंथनी और जॉय रूसो ने डायरेक्ट किया है। जिसमें लीड रोल में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, क्रिस प्रैट, क्रिस हैम्सवर्थ, बेनेडिक्ट कम्बरबैच, स्कारलेट जोहानसन और मार्क रफेलो हैं। इस फिल्म की कहानी एक सुपरहीरो की है जो एकजुट होकर खलनायक थानोस से दुनिया को बचाते हैं।