फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 14 साल बाद पिता बना बॉलीवुड का यह एक्टर, गोलमाल सीरीज में निभा चुका है अहम रोल

Tue, 08 May 2018 03:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े की जिंदगी में बेहद खास खुशखबरी आई है। श्रेयस और उनकी पत्नी दीप्ति शादी के करीब 14 साल बाद माता-पिता बन गए हैं। सरोगेसी के जरिए यह दोनों 4 मई को एक बेटी के माता-पिता बनने हैं। इस बात की जानकारी खुद श्रेयस तलपड़े ने दी है। पिता बनने पर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है। 
विज्ञापन

2 of 4
श्रेयस ने बताया कि वह पत्नी दीप्ति के साथ हॉन्ग कॉन्ग में वेकेशन्स मना रहे थे, तभी उन्हें इस बात की खुशखबरी मिली की यह दोनों बेटी के माता-पिता बन गए हैं। श्रेयस तलपड़े ने आगे कहा कि वैसे तो डॉक्टर ने हमें 10 से 12 मई के समय दिया हुआ था, लेकिन पता चला कि सरोगेट मां ने बच्चे को पहले ही जन्म दे दिया है। इसके बाद हम दोनों भारत वापस आए। 
विज्ञापन

3 of 4
बच्चे के लिए सरोगेसी का विकल्प चुने जाने पर भी श्रेयस तलपड़े ने बेकाकी से जवाब दिया है। उन्होंने कहा- 'ऐसे कई परेशनियां थी जिसको देखते हुए मैंने और दीप्ति ने सरोगेसी के विकल्प चुना।' उन्होंने कहा- 'इसके लिए हमने डॉक्टर से भी सलाह ली और डॉक्टर ने भी हमें सरोगेसी सबसे सही विकल्प बताया। अब मुझे लगता है कि यह हमारा सबसे सही फैसलों में से एक था।'
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता देें कि श्रेयस तलपड़े को बॉलीवुड में असली पहचान फिल्म 'इकबाल' से मिली थी। इसके बाद वह 'अपना सपना मनी-मनी', 'ओम शांति ओम' और मल्टीस्टारर फिल्म 'गोलमाल' की सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। वह आखिरी बार फिल्म 'गोलमान अगेन' में नजर आए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें