सिर्फ 14 दिन में एक अरब डॉलर से ज्यादा का कारोबार दुनिया भर में कर चुकी निर्माता, निर्देशक जेम्स कैमरून की नई फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने भारत में भी कामयाबी की नई इबारत लिख दी है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में सौ करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर की है। किसी हॉलीवुड फिल्म का भारत में दूसरे हफ्ते में ये अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन है। रिलीज के तीसरे शुक्रवार को फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 300 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा भी पार कर गई।