साल 1980 की कुख्यात हॉरर फिल्म 'कैनिबल होलोकॉस्ट' के निर्देशक रगेरो डिओडाटो का गुरुवार का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। हालांकि,अभी तक उनके निधन की कोई जानकारी आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं की गई है। रगेरो डिओडाटो को हॉरर फिल्में बनाने के लिए जाना जाता था। उनके निधन की खबर सुनने के बाद उनके चाहने वालों में घोर निराशा है, हर कोई इस महान निर्माता को नम आंखों से विदाई दे रहा है।