फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avatar 2 Trailer: मोस्ट अवेटेड 'अवतार- द वे ऑफ वॉटर' के ट्रेलर में दिखे कमाल के दृश्य, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Mon, 09 May 2022 10:03 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
अवतार 2 ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आखिरकार एक लंबे अरसे के बाद 'अवतार 2' के दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है। मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अवतारः दे वे ऑफ वाटर' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अवतार के पहले भाग ने तो लोगों को हैरान और रोमांचित किया ही था, ट्रेलर देखकर लग रहा है कि दूसरा भाग भी दर्शकों को एक अलग दुनिया की सैर कराने वाला है। ट्रेलर में कमाल के दृश्य देखने को मिले हैं। ट्रेलर के अंत में सुना जा सकता है कि "मुझे यकीन है, हम जहां भी हो ये परिवार...हमें सुरक्षित रखेगा"।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अवतार 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अवतार 2 के ट्रेलर ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। करीब 1 मिनट 38 सेकंड के इस ट्रेलर में पानी के भीतर और बाहर जबरदस्त सीन दिखाए गए हैं। मेकर्स ने इसे टीजर ट्रेलर कहा है। इसे अवतार के ऑफिशियल पेज से जारी किया गया है। फिलहाल इस ट्रेलर को देखने के बाद आपके भीतर फिल्म देखने की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। ट्रेलर को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
अवतार 2 ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब
फिल्म 'अवतार 2' की कहानी के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, "अवतार: द वे ऑफ वॉटर" फिल्म सुली परिवार (जेक, नेयतिरी और उनके बच्चों) की कहानी बताना शुरू करेगी, कि वह एक परिवार के रूप में एक दूसरे को सुरक्षित रखने के लिए, जीवित रहने के लिए वे जो लड़ाइयां लड़ते हैं, और जो त्रासदियां वे सहते हैं और इन सबके बावजूद कितने आगे तक जाते हैं।
यहां देखें हिंदी टीजर ट्रेलर



 
विज्ञापन

4 of 4
अवतार - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस दिन सिनेमाघरों में तहलका मचाने को तैयार है अवतार 2
जेम्स कैमरून द्वारा निर्देशित और जॉन लैंडौ द्वारा निर्मित फिल्म 'अवतार 2' के ट्रेलर के अलावा इसकी रिलीज की तारीख भी सामने आ चुकी है। 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' को तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों में 16 दिसंबर, 2022 को रिलीज किया जाएगा। अंग्रेजी टीजर ट्रेलर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें