फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: अगस्त के पहले हफ्ते में लगेगा क्राइम और रोमांस का तड़का, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

Mon, 01 Aug 2022 10:39 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
वेब सीरीज और फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा को पसंद करने वाले दर्शकों को आज के समय में ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में और वेब सीरीज का भी इंतजार रहता है। अगस्त का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए काफी ज्यादा मजेदार होने वाला है। पहले हफ्ते ही कई मजेदार वेब सीरीज और फिल्में आ रही हैं, जो क्राइम, सस्पेंस से लेकर कॉमेडी से भरपूर हैं। आइए बिना देर किए आपको इस हफ्ते रिलीज हो रही फिल्मों और वेब सीरीज के नाम बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
लाइटईयर - फोटो : social media
लाइटईयर
प्लेटफॉर्म- डिज्नी प्लस हॉटस्टार
रिलीज डेट- 3 अगस्त
 
डिज्नी पिक्सार की एनिमेटिड फिल्म 'लाइटईयर' 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब यह फिल्म ओटीटी पर आ रही है। यह फिल्म एक साई-फाई एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जो दर्शकों के सामने 'टॉय स्टोरी' के बज लाइटईयर की कहानी लेकर आएगी। फिल्म में उसकी अंतरिक्ष यात्रा को दिखाया जाएगा।  

 
विज्ञापन

3 of 10
कडुवा - फोटो : insta-kaduvathefilm
कडुवा
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
रिलीज डेट- 4 अगस्त

साउथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'कडुवा' 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर आ रही है। शाजी कैलास द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कई सारे एक्शन सीन्स हैं, जो आपको खुश कर देंगे। 

 

4 of 10
वेडिंग सीजन - फोटो : सोशल मीडिया
वेडिंग सीजन
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट- 4 अगस्त

'वेडिंग सीजन' प्यार और मस्ती से भरी वेब सीरीज है, जिसमें पुरानी कहानी को नए तड़के के साथ दिखाने की कोशिश होगी। सीरीज में सूरज शर्मा और पल्लवी शारदा नजर आएंगे। सीरीज की कहानी, ऐसे लड़के और लड़की पर आधारित है जिनके माता-पिता शादी का दवाब बना रहे हैं और इसी वजह से दोनों एक-दूसरे को नाटक में ही डेट करने लगते हैं। हालांकि, आखिर में वह खुद ही प्यार में पड़ जाते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 10
'द ग्रेट वेडिंग ऑफ मुन्नेस - फोटो : सोशल मीडिया
'द ग्रेट वेडिंग ऑफ मुन्नेस
प्लेटफॉर्म-
वूट
रिलीज डेट- 4 अगस्त

'द ग्रेट वेडिंग ऑफ मुन्नेस एक कॉमेडी सीरीज है, जिसमें अभिषेक बनर्जी के साथ बरखा सिंह के साथ सुनीता रजवार, चेतन शर्मा, सुनील चिटकारा जैसे कलाकर मौजूद हैं। सीरीज की कहानी अभिषेक बनर्जी के आसपास घूमती दिखाई देगी, जो शादी के लिए तरस रहे हैं लेकिन इनकी शादी नहीं हो रही। ऐसे में सीरीज में काफी सारा मसाला देखने को मिलेगा। 
 
विज्ञापन

6 of 10
'डार्लिंग्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है - फोटो : सोशल मीडिया
डार्लिंग्स
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट- 5 अगस्त
 
जसमीत के रीन के निर्देशन में बनी कॉमेडी- थ्रीलर फिल्म 'डार्लिंग्स' भी इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होगी। आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म में विजय वर्मा,  शेफाली शाह, रोशन मैथ्यू, विक्रम, इयाना चौधरी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म में खूब सारा सस्पेंस देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 10
विक्टिम - फोटो : सोशल मीडिया
विक्टिम
प्लेटफॉर्म-सोनी लीव
रिलीज डेट- 5 अगस्त
 
एक्शन, थ्रिलर ड्रामा तमिल की एंथोलॉजी फिल्म 'विक्टिम' पांच अगस्त को सोनी लीव पर रिलीज होने जा रही है। वेंकट प्रभु, पा रंजीत, एम राजेश और चिंबू देवन ने एंथोलॉजी के चार खंडों का निर्देशन किया है। फिल्म में प्रसन्ना, अमला पॉल ने मुख्य भूमिका निभाई है।

8 of 10
पक्का कमर्शियल - फोटो : सोशल मीडिया
पक्का कमर्शियल
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट- 5 अगस्त

'पक्का कमर्शियल' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो पहले सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कन्नड़ भाषा में बनी इस फिल्म में गोपीचंद, राशि खन्ना, चित्रा शुक्ला जैसे कई कलाकार एक साथ नजर आए थे। अब इस फिल्म को वो दर्शक भी देख सकते हैं जिन्होंने सिनेमाघरों में इसे देखने का मौका छोड़ दिया था। 

9 of 10
'क्रैश कोर्स' - फोटो : सोशल मीडिया
क्रैश कोर्स
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
रिलीज डेट- 5 अगस्त 

'क्रैश कोर्स' 10 एपिसोड की वेब सीरीज है, जिसमें छात्रों की कहानी देखने को मिलेगी। सीरीज के ट्रेलर में दोस्ती, प्रेम, साथियों के दबाव और प्रतिस्पर्धा के विभिन्न पहलुओं की एक झलक दिखाई गई थी। हालांकि, इस सीरीज के जरिए आप अपनी स्टूटेंड लाइफ के पलों को फिर याद कर सकते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
carter - फोटो : सोशल मीडिया
कार्टर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट- 5 अगस्त

'कार्टर' एक कोरियन फिल्म है, जिसे अंग्रेजी भाषा में भी रिलीज किया जा रहा है। इस एक्शन बेस्ड फिल्म में कोरियन अभिनेता जू वोन, किम बो मिन समेत कई कलाकार नजर आएंगे। अगर आप धांसू एक्शन के शौकिन हैं तो यह फिल्म आप लोगों के लिए ही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें