फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the Day: मलाइका का बोल्ड लुक और साड़ी में दिखा जेनेलिया का जलवा, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Mon, 01 Aug 2022 09:31 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta
एंटरटेनमेंट की दुनिया हमेशा से ही लोगों को अपनी और लुभाती रही है। फैंस को थिएटर में फिल्म रिलीज और टीवी पर सीरियल के अगले एपिसोड का जैसे बेसब्री से इंतजार होता है, वैसे ही सितारों की जिंदगी के बारे में जानने की भी लोगों में खासा दिलचस्पी होती है। सितारे भी बिना देर किए रोजाना अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ नया साझा करते रहते हैं। तो चलिए 'फोटोज ऑफ द डे' के माध्यम से जानते हैं आज किसी सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
विज्ञापन

2 of 11
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिनके लिए उम्र महज एक नंबर है। मलाइका न सिर्फ अपनी फिटनेस बल्कि ग्लैमरस अंदाज से भी युवा अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। आज एक्ट्रेस ने पेस्टल येलो कलर के थाई स्लिट डीप नेक ड्रेस में तस्वीरें साझा की हैं। स्ट्रैपी हील्स के साथ एक्ट्रेस ने लुक को कंप्लीट किया है।
विज्ञापन

3 of 11
जेनेलिया डिसूजा देशमुख - फोटो : insta
अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई मजेदार वीडियो साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है, जिनमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ग्लैमरस अंदाज में कहर ढा रही हैं।

4 of 11
अनन्या पांडे - फोटो : insta
अभिनेत्री अनन्या पांडे इस समय अपनी आगामी फिल्म 'लाइगर' को लेकर चर्चा में हैं। वहीं वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। आज एक्ट्रेस ने एक कोलाज साझा किया है, जिसमें अलग-अलग हाव भाव में उनकी नौ तस्वीरें हैं। अनन्या ने इसमें अपने मूड स्विंग दिखाए हैं कि कैसे पल-पल उनका मूड बदलता रहता है।
विज्ञापन

5 of 11
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुड लक जैरी' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है लेकिन एक्ट्रेस अभी भी फिल्म को जमकर प्रमोट करती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है, जिसमें वह एक बार फिर से उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिला है। हालांकि इस बार जान्हवी ने जरा हटके आउटफिट चुना है। वह तस्वीरों में मल्टी कलर की प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

6 of 11
रवि दुबे, सरगुन मेहता - फोटो : insta
रवि दुबे और सरगुन मेहता टीवी के पावर कपल्स में से एक हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर कपल गोल देते नजर आते हैं। आज रवि दुबे ने जो तस्वीर साझा की है, उसमें वह कुर्सी पर बैठे हैं और पत्नी सरगुन उनकी गोद में  बैठी नजर आ रही हैं। दोनों मुस्कुराते हुए बहुत अच्छे लग रहे हैं। तस्वीर में सबसे खास बात ये है कि अभिनेता ने हाथ में गुथे आटे का कंगन पहना हुआ है, जिसे सरगुन ने बनाया है।
विज्ञापन

7 of 11
प्रणिता सुभाष - फोटो : insta
साउथ अभिनेत्री प्रणिता सुभाष ने कुछ दिन पहले बेटी को जन्म दिया था। आज एक्ट्रेस ने पहली बार अपनी बेटी का चेहरा दिखाया है, साथ ही उन्होंने अपनी लाडली का नाम भी रिवील कर दिया है। प्रणिता ने अपनी नन्ही परी का नाम 'अरना' रखा है। एक्ट्रेस की बेटी भी उन्हीं की तरह बेहद खूबसूरत है। अनरा की क्यूटनेस किसी का भी दिल जीतने के लिए काफी है।

8 of 11
दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक दहिया - फोटो : insta
अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया भी टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर पति विवेक के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज दिव्यांका त्रिपाठी ने समंदर किनारे बीच की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने रोमांटिक सॉन्ग भी लगाया है।

9 of 11
सनी लियोनी - फोटो : insta
एक्ट्रेस सनी लियोनी अपने सिजलिंग और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हालांकि आज की तस्वीरों में वह धाकड़ अंदाज में पोज करती नजर आ रही हैं। वह लेडी बॉस लुक के साथ ही ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने ब्लैक जींस के साथ ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप टीमअप किया है साथ ही उन्होंने व्हाइट एंड ब्लैक कलर के ब्लेजर को पियर किया है।

10 of 11
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : insta
जैकलीन फर्नांडिस इस समय अपनी फिल्म 'विक्रांत रोणा' का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इस फिल्म में वह अभिनेता किच्चा सुदीप संग नजर आने वाली हैं। उनकी इस आगामी फिल्म का गाना भी रिलीज कर दिया गया है। इसके बाद आज एक्ट्रेस ने फिल्म के दृश्यों से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करने के साथ ही उन्होंने अभिनेता और पूरी टीम के साथ काम करने की खुशी भी जाहिर की है।
विज्ञापन

11 of 11
मौनी रॉय - फोटो : insta
एक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर अपनी तस्वीरों से फैंस के होश उड़ाती रहती हैं। आज उन्होंने अपनी दोस्त वैनेसा के जन्मदिन पर उनके साथ अपने खास पलों की तस्वीरें साझा की हैं जिसमें दोनों के बीच मजबूत बॉन्ड देखा जा सकता है। कुछ तस्वीरें बर्थडे वैश की ही हैं, जिसमें उन्हें मस्ती करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें