फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवीरा से प्यार करने के बाद सलमान खान से डरने लगे थे अतुल अग्निहोत्री, फिर ऐसे हुई दोनों की शादी

Sat, 09 Jan 2021 03:14 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खानऔर अतुल अग्निहोत्री - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान खान का पूरा परिवार फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है। उनकी बहन अर्पिता खान को छोड़ दें तो सभी फिल्मों में एक्टिव हैं। हालांकि सलमान की दूसरी बहन अलवीरा कॉस्ट्यूम डिजाइनर और प्रोड्यूसर हैं , लेकिन वो लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। अर्पिता तो फिर भी अक्सर कैमरे के सामने नजर आ जाती हैं, लेकिन अलवीरा बॉलीवुड से जुड़े होने के बाद भी उससे अलग रहती हैं। अलवीरा ने एक्टर अतुल अग्निहोत्री से शादी रचाई है। तो चलिए आज आपको बताते हैं सलमान की बहन अलवीरा और एक्टर अतुल अग्निहोत्री की दिलचस्प लव स्टोरी  के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
atul agnihotri alvira
बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री और अलवीरा की लव स्टोरी की शुरूआत उस फिल्म से हुई थी जिसमें सलमान खान हीरो थे और अलवीरा असिटेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही थीं। शूटिंग के दौरान ही वो अतुल के करीब आ गई थीं। हालांकि पहले अलवीरा और अतुल में दोस्ती हुई थी, लेकिन शूटिंग के साथ साथ ये दोस्ती प्यार में बदल गई।
विज्ञापन

3 of 6
अतुल अग्निहोत्री और अलवीरा
अतुल बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं, लेकिन उन्होंने बहुत कम फिल्मो में ही एक्टिंग की है। एक्टिंग के बाद अतुल डायरेक्शन और प्रोडक्शन के फील्ड में उतर आए। वो एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री के कजिन भी हैं। अतुल ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी। जबकि फिल्मी बैकग्राउंड होने के बाद भी अलवीरा ने अपने करियर की शुरूआत एक्टिंग से नहीं बल्कि असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। अतुल की पहली फिल्म 'सर' साल 1993 में आई थी। वहीं अलवीरा ने भी अपने करियर की शुरूआत 1993 में सलमान की फिल्म 'जागृति' से की थी।

4 of 6
अतुल अग्निहोत्री
अतुल और अलवीरा की मुलाकात फिल्म 'जॉगृति' के सेट पर जब हुई तो उनके दिल में कुछ कुछ होने लगा  था। दरअसल ये इनकी पहली मुलाकात नहीं थी। दोनों सबसे पहले एक बार ऐड की शूटिंग पर मिले थे। उस दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी लेकिन प्यार होना बाकी था। इसके बाद 'जागृति' फिल्म के सेट पर दोनों की दोस्ती प्यार में बदलने लगी। दोनों ही एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस हो गए थे।
विज्ञापन

5 of 6
अतुल अग्निहोत्री , अलवीरा खान - फोटो : social media
गौरतलब है कि अतुल को अलवीरा से प्यार करने के बाद सलमान खान से डर लगने लगा था। उन्हें लगता था कि शायद सलमान कभी भी उनकी और अलवीरा की शादी के लिए तैयार नहीं होंगे। हालांकि जब सलमान को अलवीरा और अतुल के रिश्ते की बात पता चली तो वो बिल्कुल नॉर्मल रहे और अलवीरा को शादी के लिए अपनी रजामंदी दे दी। हालांकि सलमान के परमिशन के बाद भी उन्हें सलीम खान के परमिशन की चिंता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अतुल अग्निहोत्री
अतुल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, 'एक दिन अचानक अलवीरा मुझे सलीम अंकल से मिलाने लगे गईं। वो बालकनी में बैठकर अखबार पढ़ रहे थे। अलवीरा ने उनसे कहा- पापा ये ही वो लड़का है जिसे मैं पसंद करती हूं। उन्होंने मेरी तरफ देखा और कहा मैं भी इसे पसंद करता हूं। फिर हमने साल 1996 में शादी कर ली'। इस तरह अतुल भी सलमान के परिवार का हिस्सा बन गए। बता दें कि अतुल ने सलमान की कई फिल्में डायरेक्ट और प्रोड्यूस की है जिसमें हैलो, बॉडीगार्ड, ओ तेरी और भारत शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें