अथिया शेट्टी
- फोटो : instagram/athiyashetty
अथिया का क्यूट अंदाज
अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट होने वाले के एल राहुल और अथिया ने चाहे अभी तक सामने आकर अपना रिश्ता कबूल न किया हो, लेकिन दोनों का प्यार किसी से छिपा नहीं है। कई बार अथिया शेट्टी की फोटोज वायरल होती हैं जिसमें वह के एल राहुल के कपड़े पहने नजर आती हैं। इतना ही नहीं पिछले काफी समय से दोनों की शादी की चर्चा भी जोरों पर है। ऐसे में हाल ही में अथिया शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक बेहद ही प्यारी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अथिया एक कूल राउंड हैट पहने नजर आ रही हैं, जिससे उनकी आंखें ढकी हैं और वह टंग आउट करती दिख रही हैं।