फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाकेदार गाने के साथ लौटे गीतकार कुमार, 'दिल को मैंने दी कसम' में दिखी 'आसिमांशी' की नई केमिस्ट्री

Mon, 10 Aug 2020 02:14 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
आसिम रियाज, हिमांशी खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गायक अरिजीत सिंह लौट आए हैं। लेकिन, इस बार उनका गाना विरह या विछोह का नहीं है। इस गाने के वीडियो में दिख रहे हैं अभिनेता आसिम रियाज और हिमांशी खुराना। सबसे अधिक पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक आसिमांशी का नया म्यूजिक वीडियो 'दिल को मैंने दी कसम' रिलीज हो गया है। इस गाने की शूटिंग चंडीगढ़ में अनलॉक के दौरान की गई।
विज्ञापन

2 of 5
आसिम रियाज, हिमांशी खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक प्रेम कहानी के रूप में बने 'दिल को मैंने दी कसम' में ये जोड़ी एक ट्विस्ट के साथ दिखाई दे रही। इस बार आसिम अपनी छवि के विपरीत एक किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। कुछ सीमित क्रू मेंबर्स के साथ अनलॉक के दौरान चंडीगढ़ में इस रोमांटिक गाने की शूटिंग की गई है। आसिम और हिमाशी दोनों अलग-अलग शहरों में रहते हैं और दोनों 'दिल को मैंने दी कसम' की शूटिंग के लिए अरसे बाद मिल पाए।
विज्ञापन

3 of 5
आसिम रियाज, हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
इस अलबम के बारे में आसिम रियाज कहते हैं, ''हिमांशी और मैं हमेशा से साथ में गाने सुनते रहे हैं और एन्जॉय करते रहे हैं। 'दिल को मैंने दी कसम ’हमारे लिए बहुत खास है और हमें उम्मीद है कि दर्शकों को यह गाना और हमारी केमिस्ट्री पसंद आएगी।''

4 of 5
हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, हिमांशी खुराना कहती हैं, "फैंस ने हमें 'आसिमांशी' नाम दिया और उनके लिए इस गाने में बहुत सारे 'आसिमांशी' पल हैं। 'दिल को मैंने दी कसम' में उन्हें एक शानदार कहानी के साथ हमारी शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। आसिम के साथ फिर से शूटिंग करना मजेदार था।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आसिम रियाज, हिमांशी खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'दिल को मैंने दी कसम' का संगीत अमाल मलिक ने दिया है। मशहूर संगीतकार कुमार ने फिर एक बार एक रोमांटिक गाने के जरिए अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। कुमार एक बहुत ही भावुक इंसान हैं और उनके रूमानी गीतों से अभी तक हिंदी सिनेमा भी ज्यादा परिचित नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें