फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI दर्ज करेगी सुशांत सिंह राजपूत के परिवार का बयान, सबसे पहले होगी दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह से पूछताछ

Mon, 10 Aug 2020 01:59 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत के पिता - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच के लिए सीबीआई ने स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। इस मामले में अब तक सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकीं रिया चक्रवर्ती और उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अब खबर है कि सीबीआई सुशांत के परिवार के लोगों के बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह - फोटो : ANI
बिहार सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई को देने के लिए केंद्र सरकार से सिफारिश की थी। अब सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के बयान दर्ज करेगी। उनके बयान आज यानी 10 अगस्त को ही दर्ज कर लिए जाएंगे। सुशांत के पिता ने ही रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन

3 of 5
परिवार संग ED के दफ्तर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती - फोटो : ANI
वहीं दूसरी तरफ इस वक्त रिया, उनके भाई और उनके पिता से ईडी पूछताछ कर रही है। रिया करीब साढ़े 10 बजे अपने परिवार के साथ ईडी के दफ्तर पहुंची हैं। बीते शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिया चक्रवर्ती से 8 घंटे पूछताछ की थी। वहीं, रिया को सोमवार को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ईडी ने रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती से  करीब 18 घंटे तक पूछताछ की थी।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : File
बता दें, लंबे समय से सोशल मीडिया पर इस केस की सीबीआई से जांच कराने की मांग हो रही थी। सोशल मीडिया यूजर्स समेत कई अभिनेताओं और राजनेताओं ने भी सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा मुंबई के अपने फ्लैट में फंदे से लटके मिले थे। इस मामले में मुंबई पुलिस ने आत्महत्या का केस दर्ज किया था। पिछले दिनों सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने पटना पुलिस में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। सुशांत के पिता ने रिया पर पैसा ऐंठने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें