फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asif Basra: मशहूर अभिनेता आसिफ बसरा की आत्महत्या से हैरान हुए फैंस, सोशल मीडिया पर दे रहे श्रद्धांजलि

Thu, 12 Nov 2020 05:43 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आसिफ बसरा - फोटो : Instagram: @asifbasraactor
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी अब तक सुलझी भी नहीं थी। फैंस सुशांत के गम को ही भुला नहीं पा रहे थे। इसी बीच खबर आई है कि बॉलीवुड में कई फिल्मों में अपनी छाप छोड़ देने वाले अभिनेता आसिफ बसरा ने आत्महत्या कर ली। इस खबर ने आसिफ के फैंस को भी तोड़कर रख दिया है। आसिफ की उम्र महज 53 साल थी। उन्होंने ये कदम क्यों उठाया इसकी छानबीन अभी चल रही है।
विज्ञापन

2 of 5
आसिफ बसरा - फोटो : Instagram: @asifbasraactor
वहीं आसिफ के फैंस के लिए इस बात को मान पाना मुश्किल हो रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। साथ ही साथ फैंस जानना चाहते हैं कि उन्होंने आखिर ऐसा किया क्यों? सोशल मीडिया पर कई यूजर्स आसिफ की तस्वीरें साझा करते हुए ये सावल पूछ रहे हैं आखिर क्यों? तो वहीं साल 2020 को भी कोस रहे हैं।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
आसिफ बसरा - फोटो : सोशल मीडिया
एक फैन ने आसिफ की तस्वीर साझा करते हुए उनके साथ मुलाकात का एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'आसिफ बसरा सर, कुछ साल पहले, आपने 10 मिनट के लिए एक नौसिखिया से बात की थी क्योंकि मैं एक अन्य साक्षात्कार के लिए एक कार्यक्रम में आई थी। यहां तक कि उन शब्दों को साझा करना भी मेरे लिए सम्मान की बात थी। फिल्म जगत के लिए एक दुखद नुकसान है। उनके परिवार, दोस्तों और उनके जानने वालों के प्रति संवेदना।'
 

4 of 5
फिल्म वंस ऑपोन ए टाइम इन में आसिफ बसरा - फोटो : यूट्यूब
इसी तरह कई और सोशल मीडिया यूजर ने आसिफ बसरा के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड में एक और आत्महत्या, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे आसिफ बसरा।' वहीं फैंस के लिए इस बात पर विश्वास करना भी मुश्किल होता जा रहा है। कई फैंस कह रहे हैं कि आसिफ बसरा ऐसा नहीं कर सकते। तो वहीं कई अन्य इसकी जांच की मांग भी कर रहे हैं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आसिफ बसरा - फोटो : Instagram: @asifbasraactor
बता दें कि आसिफ बसरा ने अपने पालतू कुत्ते के बेल्ट से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला के मैक्लोडगंज में जोगिबाड़ा रोड पर स्थित एक कैफे के पास आत्महत्या की है। इस बात की जानकारी कांगड़ा जिले के एसपी विमुक्त रंजन ने दी है। हालांकि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इसके अभी तक पता नहीं चल पाया है।



पढ़ें: Asif Basra: अनुराग कश्यप की फिल्म से मशहूर हुए थे आसिफ बसरा, थियेटर से शुरू किया था करियर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें