फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता कपूर की इस एक्ट्रेस का दूसरा हसबैंड निकला बॉलीवुड का खूंखार विलेन, यह एक्टर था पहला पति

Sun, 06 May 2018 08:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Ashwani kalsekar
प्रोड्यूसर एकता कपूर के सीरियल 'कसम से' में जिज्ञासा का अहम किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस अश्विनी कलसेकर को लोग उनके नाम से कम लेकिन उनके काम से ज्यादा जानते हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी किया है। बात करें उनके पारिवारिक जीवन की तो उन्होंने नौ साल पहले एक ऐसे एक्टर से दूसरी शादी की थी जो बॉलीवुड में विलेन के रोल करने के लिए जाना जाता है...तो आइए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
Ashwani and Murli
अश्विनी अपने शानदार अभिनय के चलते इंडियन टेली अवार्ड और इंडियन टेलीविजन अवार्ड जैसे कई पुरस्कार जीत चुकी हैं। अश्विनी कलसेकर ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 1995 में शो सीआईडी से की थी। इसके बाद वह शक्तिमान, कसम से, झांसी की रानी जैसे कई हिट शो में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Ashwani and Murli
टीवी का सबसे लोकप्रिय शो जोधा अकबर में अश्विनी ने महामंगा का बहुत ही अहम किरदार निभाया था जिसे लेकर वह काफी खुश थीं और अपनी खुशी जाहिर करते हुए अश्विनी ने कहा था कि अगर सही मायने में कहा जाए तो महामंगा जो भी करती थीं उसके पीछे न्यायसंगत तर्क ही होता था।

4 of 6
Ashwani and Murli
उन्होंने अकबर के जीवन में मां, सलाहकार और मंत्री तीनों की भूमिका निभाई थी। अश्विनी ने कहा कि किसी भी ऐतिहासिक पात्र को निभाते हुए अत्यंत सतर्कता बरतनी पड़ती है क्योंकि पात्र की विश्वसनीयता के साथ समझौता बिल्कुल भी नहीं किया जा सकता। अश्विनी ने टीवी के अलावा कई हिट फिल्मों में भी काम किया है जिनमें 'द हीरो', 'खाकी', 'आंखें', 'गोलमाल रिटर्न्स', 'सिंघम रिटर्न्स', 'बदलापुर' फिल्में शामिल हैं। हिंदी फिल्मों के अलावा अश्विनी मराठी और तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Ashwani and Murli
बात करें उनके पति की तो बता दें कि बॉलीवुड एक्टर मुरली शर्मा उनके पति हैं। वह ज्यादातर फिल्मों में विलेन के किरदार में ही नजर आते हैं। हिंदी फिल्मों के अलावा वे तेलुगू, तमिल, मराठी और मलयालम फिल्मों में भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते हैं। बॉलीवुड में मुरली शर्मा कई सुपरहिट फिल्मों में भी काम कर चुके हैं 'ढोल', 'वजीर', 'जय गंगाजल', 'सिंघम', 'गोलमाल रिटर्न्स', 'दबंग' समेत कई फिल्मों में उन्होंने काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
nitish pandey
अश्विनी ने दो शादियां की। एक्टर मुरली से उनकी दूसरी शादी हुई। जो साल 2009 में हुई थी। इससे पहले उन्होंने साल 1998 में टीवी कलाकार नीतिश पांडे से विवाह किया था जो चार साल ही टिक पाया। आपसी मनमुटाव के चलते दोनों साल 2002 में अलग हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें