आशुतोष राणा, रेणुका शहाणे
- फोटो : social media
आशुतोष राणा ने अपने इजहार के खत में लिखा ‘प्रिये लिखकर, मैं नीचे लिख दूं नाम तुम्हारा, कुछ जगह बीच में छोड़ दूं…नीचे लिख दूं ‘सदा तुम्हारा’, लिखा बीच में क्या यह तुमको पढ़ना है, कागज पर मन की परिभाषा का अर्थ समझना है, जो भी अर्थ निकलोगी तुम वह मुझको स्वीकार है, झुके नयन, मौन अधर या कोरा कागज अर्थ सभी का प्यार है।’ रेणुका शहाने ने आशुतोष राणा का प्रपोजल स्वीकार किया और 25 मई 2001 को आशुतोष के गांव दमोह में दोनों की शादी हुई। इनके दो बेटे शौर्यमन और सत्येंद्र हैं।