आशा पारेख
- फोटो : फाइल फोटो
आशा पारेख ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार फिल्म 'मां' से की थी। आशा पारेख भारतीय सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। बतौर मुख्य अभिनेत्री आशा पारेख की पहली फिल्म 'दिल दे के देखो' थी। ये फिल्म सफल हुई थी। लगभग 80 फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस काम कर चुकीं आशा पारेख की तमाम फिल्में बेहद पसंद की गईं। जिनमें 'जब प्यार किसी से होता है', 'घराना', 'भरोसा', 'मेरे सनम', 'तीसरी मंजिल', 'दो बदन', 'उपकार', 'शिकार', 'साजन', 'आन मिलो सजना' प्रमुख हैं।