फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीछे तो देखो' वाले अहमद शाह ने सोनू सूद के लिए भेजा क्यूट मैसेज, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Wed, 30 Sep 2020 04:00 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अहमद शाह, सोनू सूद - फोटो : Instagram: @cuteahmedshah01 @sonu_sood
इन दिनों बॉलीवुड से वैसे तो कई खबरें आ रही हैं। कई फिल्मी सितारे इस समय खूब लाइम लाइट बटोर रहे हैं। लेकिन इन सभी में से सोनू सूद एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपने अच्छे कामों की वजह से सुर्खियों में हैं। सोनू सूद इस समय देश के हीरो बने हुए हैं। बल्कि देश ही नहीं अब तो विदेशों और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी सोनू के चर्चे आम हो गए हैं। अब हाल ही में पाकिस्तान के फेमस बच्चे अहमद शाह ने सोनू सूद के लिए एक प्यारा सा मैसेज भेजा है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पूरी दुनिया में 'पीछे तो देखो' कहकर फेमस हुआ ये बच्चा अहमद शाह सभी को बेहद पसंद है। अहमद के जो भी वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आते हैं वो तुरंत ही वायरल हो जाते हैं। अब हाल ही में अहमद का एक वीडियो और सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अहमद ने अभिनेता सोनू सूद के लिए एक क्यूट सा मैसेज भेजा है।
विज्ञापन

3 of 5
अहमद शाद - फोटो : Instagram: @cuteahmedshah01
अहमद का ये वीडियो उनके एक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है। जिसमें अहमद कह रहे हैं, 'हाय सोनू सूद सर, कैसे हैं, ठीक है? मैं भी ठीक हूं। मैं अहमद शाह हूं। मेरी तरफ से आपको बहुत सारा प्यार, आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। आई लव यू, खुश रहें। बाय'। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगा है। 
 

4 of 5
अहमद शाह - फोटो : Twitter
बता दें कि अहमद शाह पाकिस्तान का वही पठान बच्चा है जिसका 'पीछे देखो' वीडियो ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया था। अहमद के इस एक वीडियो ने उन्हें सोशल मीडिया स्टार बना दिया था। इसके बाद से ही अहमद को कई विज्ञापनों में भी काम मिलना शुरू हो गया था। अहमद को अब घर- घर में लोग पहचानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood
बात करें सोनू सूद की तो सोनू सूद कोरोना काल में गरीब, मजदूर और छात्रो के लिए मसीहा बनकर सामने आए। सोनू अब तक गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं। उनके इस काम के लिए उन्हें खूब सराहना भी मिल रही है। हाल ही में उन्हें यूएन का प्रतिष्ठित अवॉर्ड भी दिया गया है। सोनू सूद को संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिष्ठित SDG Special Humanitarian Action Award से नवाजा गया है।

पढ़ें: हाथरस गैंगरेप मामले पर फूटा बॉलीवुड सितारों का गुस्सा, दोषियों को कड़ी सजा देने की कर रहे मांग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें