आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
जेल का खाना नहीं खा रहा आर्यन
इससे पहले खबर थी कि जेल में आर्यन खान को उसके घर से 4500 रुपये मनी आर्डर आए हैं, जिससे वो कैंटीन से अपनी पसंद की वस्तु और खाद्य पदार्थ मंगा सकता है। दरअसल जेल प्रशासन घर या बाहर का खाना अदालत के आदेश के बाद ही दे सकती है। आर्यन को जेल का खाना ही दिया जा रहा है, लेकिन वह ज्यादातर खाना नहीं खाता। क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन समेत सभी 6 गिरफ्तार आरोपी अलग-अलग बैरेक में रखे गए हैं। आर्यन फिलहाल घर से लाया हुआ कपड़ा ही पहन रहा है।