फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan: ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे को मिली क्लीन चिट, एनसीबी ने दाखिल की चार्जशीट

Fri, 27 May 2022 02:51 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आर्यन खान ड्रग्स मामला - फोटो : एएनआई
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स ऑन क्रूज मामले में क्लीन चिट दे दी है। एनसीबी ने मुंबई की एक अदालत में 14 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया, जिसमें आर्यन खान का नाम शामिल नहीं था। आर्यन खान के अलावा अविन शाहू, गोपाल जी आनंद, समीर साईघन, भास्कर अरोड़ा और मानव सिंघल के खिलाफ सबूतों के अभाव में आरोप पत्र नहीं दायर किया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
क्या था पूरा मामला?
बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 2021 में अक्तूबर की शुरुआत में मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था। कई अदालती सुनवाई, बहुत सारे नाटक और 26 दिनों की लंबी हिरासत के बाद, बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें 28 अक्तूबर को जमानत दी थी। वहीं अब तकरीबन 7 महीनों बाद शाहरुख खान के बेटे को क्लीन चिट मिली गई है।  
विज्ञापन

3 of 4
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
एनसीबी ने क्या कहा
एनसीबी के स्टेटमेंट के मुताबिक, एसआईटी द्वारा की गई जांच के आधार पर 14 लोगों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत चार्जशीट दर्ज की गई थी। हालांकि सबूतों के अभाव के चलते 6 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

4 of 4
आर्यन खान, सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन ने नहीं लिया था ड्रग
एजेंसी ने यह भी कहा है कि दो अक्तूबर को जब क्रूज पर रेड पड़ी थी तब आर्यन खान, इश्मीत, अरबाज, विक्रांत और गोमित को इंटरनेशनल पोर्ट टर्मिनल पर और नुपुर, मोहक और मुनमुम धमीचा को क्रूज में पकड़ा गया था। हालांकि रेड के दौरान आर्यन खान और मोहक को छोड़कर सभी ड्रग्स के नशे में थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें