फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan Drug Case: आर्यन खान को घर में शर्टलेस रहने पर है पाबंदी, शाहरुख ने बताई थी वजह

Thu, 14 Oct 2021 09:46 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 2 अक्तूबर से एनसीबी की गिरफ्त में हैं। मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर हो रही ड्रग्स पार्टी के दैरान आर्यन समेत अन्य आरोपियों को पकड़ा गया था। 14 अक्तूबर को आर्यन खान की जमानत की सुनवाई होगी। फिलहाल आर्यन खान की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही हैं। वह अन्य आरोपियों के साथ जेल में बंद है। शाहरुख और गौरी अपने बेटे की चिंता में न सो पा रहे हैं, न ठीक से खा पी रहे हैं। इस बीच शाहरुख का एक पुराना इंटरव्यू अब वायरल हो रहा है। दरअसल, शाहरुख के लाडले बेटे आर्यन को घर में शर्टलेस घूमने पर सख्त पाबंदी है। ये नियम खुद शाहरुख खान ने आर्यन के लिए बनाया था। चलिए जानते हैं क्यों शाहरुख ने अपने बेटे के लिए ऐसा नियम बनाया।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान- आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान अपने बच्चों से कितना प्यार करते हैं, ये वह कई इंटरव्यू में खुलासा कर चुके हैं। लेकिन अपने बच्चों के लिए उन्होंने कई नियम भी बनाए हैं। आर्यन खान को लेकर भी उन्होंने घर में नियम बनाया है कि वह घर में कभी भी शर्टलेस नहीं रहेंगे। बचपन से ही यह नियम उनपर लागू किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख ने ऐसा करने की वजह बताई थी। दरअसल,  शाहरुख के मुताबिक एक मर्द को महिला रिश्तेदार के सामने शर्टलेस होकर नहीं घूमना चाहिए। वह अपने बेटे आर्यन खान को हमेशा शर्ट पहनकर रहने की सलाह देते हैं।

4 of 5
शाहरुख खान, गौरी, आर्यन, सुहाना और अबराम - फोटो : Instagram
शाहरुख कहते दिखे थे, 'मुझे लगता है कि घर के अंदर किसी मर्द को शर्टलेस नहीं घूमना चाहिए। मां, बहन और रिश्तेदार किसी के सामने नहीं। मैं हर समय आर्यन को शर्ट पहने रहने की सलाह देता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्यन, शाहरुख और सारा अली खान
शाहरुख ने आगे बताया कि आप भी सहज महसूस करेंगे जब मां, बहन, महिला रिश्तेदार या दोस्त बिना कपड़ों के आपके सामने घूमेंगी? तो आप कैसे एक्स्पेक्ट कर सकते हैं कि वे आपको शर्टलेस देखना पसंद करेंगी। ऐसी चीजें मत करो जो लड़की न कर सकती हों।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें