फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan Bail Rejected: अभी जेल में रहेगा आर्यन खान, एनसीबी की इन दलीलों से खारिज हुई जमानत याचिका

Wed, 20 Oct 2021 05:49 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन खान ड्रग मामले में कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। 3 अक्तूबर को आर्यन खान को ड्रग्स मामले में एनसीबी ने अरेस्ट किया था। इससे पहले 14 अक्तूबर को इस केस की सुनवाई हुई थी, तब मुंबई सेशंस कोर्ट के जज वीवी पाटिल ने सभी पक्षों को सुनने के बाद आर्यन की जमानत पर फैसला 20 अक्टूबर तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। इसके बाद आर्यन को छह और दिन जेल में गुजारने पड़े। कोर्ट ने तमाम दलीलों को सुनने के बाद दोपहर करीब 2:45 बजे जज वीवी पाटिल कोर्टरूम में पहुंचे और सिर्फ दो शब्दों में ऑपरेटिव ऑर्डर सुनाया। उन्होंने कहा- बेल रिजेक्टेड। इसके साथ ही आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। आर्यन खान के वकीलों का कहना है कि एक बार अदालत के फैसले की कॉपी आ जाए उसके बाद वह हाईकोर्ट का रुख करेंगे। चलिए जानते हैं एनसीबी ने कोर्ट में ऐसी क्या दलीलें रखीं कि आर्यन खान को फिर से जेल की हवा खानी पड़ी।
विज्ञापन

2 of 8
आर्यन खान - फोटो : PTI
20 साल की उम्र से ले रहा ड्रग्स
एनसीबी ने दलील देते हुए कहा कि आर्यन 20 साल की उम्र से ड्रग ले रहा है। वह सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी तरह तरह कि ड्रग्स का सेवन कर चुका है। 4 साल से आर्यन ड्रग्स का आदी है।
विज्ञापन

3 of 8
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया




आर्यन के इंटरनेशनल ड्रग पेडलर्स संग कनेक्शन

एमसीबी ने कोर्ट में आर्यन खान खिलाफ सबूत पेश किए कि आर्यन खान इंटरनेशनल ड्रग रैकेट में शामिल है। आर्यन के खिलाफ ऐसे सबूत है जो उसके तार इंटरनैशनल ड्रग्स तस्करी से जोड़ते हैं।

4 of 8
आर्यन खान - फोटो : Social Media
आर्यन की ड्रग्स चैट आई सामने
एनसीबी ने कोर्ट में आर्यन की वॉट्सऐप चैट पेश किए हैं। इस चैट में आर्यन ने एक डेब्यू ऐक्ट्रेस के साथ भी ड्रग्स को लेकर बातचीत की है। हालांकि, यह डेब्यू ऐक्ट्रेस कौन है, इसको लेकर एनसीबी अधिकारियों ने कोई खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

5 of 8
आर्यन खान फैन क्लब - फोटो : Instagram
दोस्त के पास थी चरस
एनसीबी के मुताबिक आर्यन के दोस्त अरबाज के पास से 6 ग्राम चरस मिली है। जाहिर है यह दोनों क्रूज के रवाना होते ही इसका सेवन करते। ऐसे में यह कहना गलत है कि आर्यन के पास से ड्रग्स नहीं मिले। 
विज्ञापन

6 of 8
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
बड़ी मात्रा में ड्रग्स खरीदने की बात
एनसीबी ने कोर्ट में सबूत पेश करते हुए कहा कि आरोपियों की चैट में बड़ी मात्रा में ड्रग्स की बात की जा रही है। जाहिर है बल्क में ड्रग्स कोई अपने इस्तेमाल के लिए नहीं खरीदेगा। इसलिए तह तक जाने की जरुरत है।
विज्ञापन

7 of 8
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
कई बार खरीदी ड्रग्स
एनसीबी ने कोर्ट में दलील दी कि आर्यन और अरबाज ड्रग्स लेते थे और अरबाज के जरिए उन्होंने कई बार ड्रग्स खरीदी है। इस बात को खुद आर्यन ने भी कबूला है।
विज्ञापन

8 of 8
आर्यन खान ड्रग मामला - फोटो : अमर उजाला
23 वर्षीय आर्यन खान मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद है। उसे एनसीबी ने मुंबई तट पर दो अक्टूबर को एक क्रूज शिप से कथित तौर पर ड्रग्स जब्त किए जाने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किया गया था। आर्यन खान के वकीलों का कहना है कि एक बार अदालत के फैसले की कॉपी आ जाए तो उसके बाद वह हाईकोर्ट का रुख करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें