Aruna Irani
- फोटो : file photo
एक इंटरव्यू में अरुणा ने कहा था, 'दादा कोंडके के साथ मराठी फिल्म की और फिर मेरे पास आई राज कपूर की 'बॉबी'। हालांकि मुझे डर लगा कि मुझे वैंप बनना पड़ रहा है, लेकिन मैंने फिल्म की और उसके बाद भगवान की कृपा रही।' इसके साथ ही वैंप के किरदार निभाने पर अरुणा ने कहा था, ' 'वैंप इत्तेफाक से बनी, ख़्वाब तो हमारे ऊंचे थे। हीरोइन और डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन हमारा परिवार गरीब था और परिवार को मुझे पालना था। हुआ ये कि मेरी 1972 की फिल्म 'बॉम्बे टू गोआ' हिट हुई फिर 'कारवाँ' हिट हुई, लेकिन मेरे पास कोई फिल्म नहीं आई।'