फिल्म 'पद्मावती' पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। निर्देशक संजय लीला भंसाली के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है वहीं फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े 19 संगठनों ने भंसाली का समर्थन भी किया है।
पढ़ें: पद्मावती फिल्म के विरोध में संजय लीला भंसाली का फूंका पुतला
विज्ञापन
2 of 5
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली
- फोटो : amar ujala
बढ़ते विवाद के बीच कई बीजेपी नेताओं के बयान फिल्म के खिलाफ आए। जिसके बाद लगातार पीएम नरेंद्र मोदी से इस पर चुप्पी तोड़ने की मांग की जा रही है, हालांकि पीएम की ओर से अभी तक ऐसा कोई बयान नहीं आया, लेकिन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने फिल्म पद्मावती पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
3 of 5
अरुण जेटली
- फोटो : ANI
अरुण जेटली ने फिल्म पर बैन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के मुख्यमंत्रियों ने सावधानी बरतने के लिए फिल्म पर बैन लगाया है। सेंसर बोर्ड अब इस विवाद को सुलझाए, हालांकि उन्होंने विरोध के नाम पर हो रही हिंसा पर कहा कि लोगों को शांति से यह काम करना चाहिए।
4 of 5
पद्मावती
- फोटो : self
इससे पहले इंडियन फिल्म्स एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन सहित फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े 19 अन्य संगठनों ने रविवार को 15 मिनट के लिए देशभर में अपना काम रोक दिया। इन्होंने फिल्म सिटी के बाहर प्रदर्शन कर ब्लैक आउट किया।
फिल्म के विरोध को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि यह अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है। इसके लिए शूटिंग रोकने का फैसला लिया गया। इस प्रदर्शन को 'मैं आजाद हूं' नाम दिया गया है।