लोकप्रियता के मामले में बॉलीवुड के बड़ी-बड़ी हस्तियों को भी मात देने वाले तैमूर अली खान अगले महीने पूरे एक साल के हो जाएंगे। दुनिया में आंखें खोलने से पहले ही जो ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा हो, उसके इस खास दिन को लेकर मीडिया और लोगों की एक्साइटमेंट तो लाजमी है।
विज्ञापन
2 of 4
saif And kareena with Taimur
तैमूर अली खान के पहले बर्थडे की प्लानिंग के बारे में मां करीना कपूर ने कहा कि इस मैके पर एक प्राइवेट पार्टी रखी जाएगी। उन्होंने कहा, 'हम तैमूर के पहले बर्थडे पर कोई बॉलीवुड पार्टी आयोजित नहीं करने जा रहे है। यह उनका बेहद खास दिन है तो हम चाहते हैं कि वह अपने परिवार के साथ अपना यह दिन सेलिब्रेट करें।'
विज्ञापन
3 of 4
Taimur Ali Khan
ऐसा लगता है कि कपूर और पटौदी खानदान ने मिलकर यह फैसला किया है कि वह इस मौके पर छुटकू को पैपराजी से दूर रखेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले मौसी करिश्मा कपूर ने भी कहा था कि तैमूर के पहले बर्थडे को लेकर पूरा परिवार उत्साहित है। इस मौके पर एक गेट टुगेदर प्लान किया जा रहा है।
चिल्ड्रेंन्स डे के मौके पर पापा सैफ अली खान ने तैमूर को 1.30 करोड़ की चमचमाती कार गिफ्ट की थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनके पहले बर्थडे पर उन्हें गिफ्ट में क्या मिलता है। तैमूर अली खान का बर्थडे 20 दिसंबर को है।
पढ़ें: सारा की ये तस्वीर देखकर आपको आ जाएगी नन्हें तैमूर की याद, यकीन न आए तो देखिए
पढ़ें: बेगम करीना छोटे नवाब को पहनाती हैं लाखों के कपड़े, जरा इस डंगरी की कीमत भी जान लें
पढ़ें: पापा सैफ ने तैमूर को दिया नवाबों वाला गिफ्ट, कीमत 1.30 करोड़