फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arun Govil: टीवी पर 'रामायण' शो की वापसी पर अरुण गोविल ने दी प्रतिक्रिया, बोले- इसे फिर लोगों का प्यार मिलेगा

Mon, 03 Jul 2023 09:56 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया
रामानंद सागर ने 'रामायण' पर आधारित एक कालजयी सीरियल बनाया, जिसे दर्शकों से बेशुमार प्यार मिला। 80 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले इस शो के प्रति दर्शकों में अलग ही दीवानगी हुआ करती थी। इसके बाद कोविड महामारी की दस्तक के बाद लगे लॉकडाउन के दौरान एक बार फिर 'रामायण' सीरीयल का प्रसारण शुरू हुआ। तब भी दर्शकों में इसके प्रति जबर्दस्त क्रेज दिखा। अब आज से यह 'रामायण' सीरियल फिर टीवी पर प्रसारित होने जा रहा है। इसे आज शाम 7:30 बजे से शेमारू टीवी पर देखा जा सकता है। इसे लेकर हाल ही में 'रामायण' में राम का रोल अदा करने वाले एक्टर अरुण गोविल ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
रामानंद सागर के शो 'रामायण' के राम और एक्टर अरुण गोविल ने हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि लोग इसे देखेंगे और प्यार देंगे। उन्होंने हर किसी को यह शो देखने का सुझाव दिया है। साथ ही उन्होंने 'रामायण' को जिंदगी के लिए एक संस्थान बताया है। एक्टर से जब पूछा गया कि 'रामायण आ रही है। आप लोगों से क्या कहना चाहते हैं'? इस पर अरुण गोविल ने कहा, 'फिर से देखेंगे लोग, फिर से प्यार करेंगे। रामायण हमारी जिंदगी के लिए बेहद सकाराकत्मक चीज है। मैं तो यह कहता हूं कि जिन्होंने अब तक भी नहीं देखा है, वह भी देखें। बहुत अच्छा होगा।'
Tamannaah: साउथ सुपरस्टार्स की इस बात से प्रभावित हुईं तमन्ना, एक्टर्स द्वारा की गई परिवरिश पर भी पढ़े कसीदे
विज्ञापन

3 of 5
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर ने आगे कहा,  'रामायण अपने आप में एक ऐसा संस्थान है, जो हमें जिंदगी जीना सिखाता है। हम उसे सिर्फ मनोरंजन की दृष्टि से न देखें, जो उसमें कहा गया है, जो बताया गया है अगर हम उसे अपने जीवन में उतार लेंगे तो हमारे जीवन में बहुत सुख-शांति और आनंद आएगा'।

4 of 5
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'रामायण' शो मूल रूप से 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक प्रसारित किया गया था और इसे दर्शकों का बड़े पैमाने पर प्यार मिला था। इसमें अरुण गोविल को राम, दीपिका चिखलिया को सीता और सुनील लहरी को लक्ष्मण के रूप में दिखाया गया। वहीं दिवंगत एक्टर दारा सिंह ने इसमें हनुमान का किरदार निभाया था और अरविंद त्रिवेदी रावण के रोल में नजर आए थे।
Tigmanshu Dhulia: तिग्मांशु से शादी रचाने घर से भाग आई थीं तूलिका, विरोधों के बाद मुकम्मल हुआ बचपन का प्यार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदिपुरुष - फोटो : social media
'रामायण' शो की टीवी पर वापसी की घोषणा ऐसे समय में हुई जब सोशल मीडिया पर इसकी तुलना ओम राउत की हाल ही में रिलीज हुई पैन-इंडिया फिल्म 'आदिपुरुष' से की जा रही है। बता दें ओम राउत के निर्देशन में बनी और प्रभास-कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'आदिपुरुष' को अपने डायलॉग और दृश्यों के चलते खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। 
Saroj Khan: आठ महीने की बच्ची को दफनाकर काम पर लौटी थीं सरोज खान, इस गाने ने दिलाई एतिहासिक पहचान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें