यूं तो छोटे पर्दे पर भारत की धार्मिक ग्रंथ रामायण को कई बार अलग-अलग अंदाज के साथ प्रसारित किया गया है, लेकिन टेलीविजन की दुनिया सबसे अच्छी रामायण और टीवी पर बेहतरीन राम का किरदार करने वाले की बात होती है तो सबसे पहले एक्टर अरुण गोविल का नाम सबकी जुबान पर आता है।