अरुण बख्शी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जिस हीरो से मार खाई उसी के लिए गीत गाए
फिल्म 'अधर्म' के गीत 'तुन्ना तुन्ना' की सफलता के बाद अरुण बख्शी को अच्छे रोल और अच्छे गाने के भी मौके मिलने लगे। अरुण बख्शी कहते हैं, 'इससे पहले ज्यादातर फिल्म में मेरे कैमियो रोल ही होते थे, चाहे वह गोविंदा के साथ फिल्म 'स्वर्ग' के डायरेक्टर का रोल हो या कोई और फिल्म। आज तो मेरे कैमियो वाले रोल एक्टिंग स्कूल में पढ़ाए जाते हैं। कैमियो रोल करते -करते बड़ा ब्रेक अजय देवगन की फिल्म 'एक ही रास्ता' में मिला। इस फिल्म में मेजर का बहुत ही शानदार रोल रहा था। उसके बाद 'हम हैं बेमिसाल', 'जालिम', 'फतेह' जैसी कई फिल्मों में अच्छे अच्छे रोल मिले। उस समय बड़ी कमाल की बात यह थी कि हीरो से मार खाओ और हीरो के लिए गाओ। 'इलाका' में संजय दत्त के साथ काम किया और उनके लिए गीत 'ये दुनियां क्या चाहे मनी मनी' गाया। धर्मेंद जी के लिए फिल्म 'हम सब चोर है' में 'सोणा सोणा मुखड़ा' गाया, अक्षय कुमार के लिए फिल्म 'जय किशन के लिए 'झूले झूले लाल दम मस्त कलंदर' गाया, अक्षय कुमार के लिए एक और फिल्म 'आंखे' में 'फतेला जेब सील जाएगा' के अलावा जीतेन्द्र,परेश रावल, अनुपम खेर और कादर खान जैसे कई सितारों के लिए गाने गाए।'