बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म 'ब्लडी डैडी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म के प्रचार के दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट के बारे में भी बात की। बता दें कि शाहिद कपूर और आलिया भट्ट एक साथ फिल्म 'उड़ता पंजाब' और 'शानदार' में काम कर चुके हैं। शाहिद ने अभिनेत्री के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें अब तक विश्वास नहीं हो रहा है कि वह एक मां हैं।