फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पेडनकर की 'दुर्गावती' में हुई अरशद वारसी की एंट्री, निभाएंगे यह खूंखार किरदार

Thu, 06 Feb 2020 08:20 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
अरशद वारसी और भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
भूमि पेडनेकर की फिल्म 'दुर्गावती' में दो मुख्य कलाकारों की एंट्री हो गई है। फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाने के लिए अरशद वारसी को कास्ट किया गया है। वहीं फिल्म में एक अहम किरदार के लिए करण कपाणिया भी स्टारकॉस्ट का हिस्सा बन गए हैं। यह फिल्म अनुष्का शेट्टी स्टारर हॉरर संस्पेंस तेलुगू फिल्म 'भागमती' की आधिकारिक रीमेक है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
भागमती - फोटो : Twitter
जानकारी के अनुसार, फिल्म में अरशद वारसी विलेन का किरदार निभाएंगे। वहीं करण कपाणिया का किरदार सकारात्मक होगा। 'भागमती' के अनुसार देखें तो अरशद अभिनेता जयाराम द्वारा निभाया किरदार निभा सकते हैं। उन्होंने मूल तेलुगू फिल्म में एक राजनेता का किरदार अदा किया था जो नायिका के जीवन में कहर ढाता है।  वहीं करण कपाणिया, उन्नी मुकुंदन वाले रोल में नजर आ सकते हैं। जो फिल्म में नायिक के मंगेतर बने हुए थे। पुरानी जानकारी के अनुसार माही गिल पहले ही इस फिल्म का हिस्सा बन चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
भूमि पेडनेकर के साथ दुर्गावती की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
'भागमती' एक महिला आईएएस अधिकारी चंचला रेड्डी की कहानी है। जिसे एक भूत बंगले में कैद कर लिया जाता है। इसी दौरान कहानी में मोड़ तब आता है जब वह एक आत्मा के वश में हो जाती है। यह फिल्म तेलुगू बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल मचा चुकी है। देखना दिलचस्प होगा कि हिंदी भाषी दर्शक इस फिल्म को कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। इस फिल्म का निर्माण विक्रम मल्होत्रा, भूषण कुमार और अक्षय कुमार कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 23 जनवरी 2020 को भोपाल में शुरू हुई है।  
विज्ञापन

4 of 4
Bhumi Pednekar - फोटो : Amar ujala, Mumbai
भूमि की बात करें तो जल्द ही वह विकी कौशल की फिल्म 'भूत पार्ट वन- द हॉन्टेड शिप' में नजर आएंगी। फिल्म में भूमि का किरदार बहुत बड़ा तो नहीं है लेकिन फिर भी वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म के निर्देशन भानु से अपनी दोस्ती के कारण वह इस फिल्म का हिस्सा बनी हैं। उनका मानना है कि यह फिल्म भारत में हॉरर जॉनर की एक नए सिरे से शुरुआत करेंगी।


पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने समझाया नमस्कार का अर्थ, वायरल हो रहा है ट्वीट
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें