फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान की तस्वीर पर ऐसा कमेंट कर यूजर्स के निशाने पर आए अरशद वारसी, लोगों ने कहा- 'अपनी फीलिंग दूसरों...'

Mon, 29 Jun 2020 02:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, अरशद वारसी - फोटो : ट्विटर
शाहरुख खान को हाल ही में हिंदी सिनेमा में 28 साल पूरे हुए। इस खास मौके पर शाहरुख ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर को चार हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया लेकिन इस बीच अरशद वारसी ने कुछ ऐसा कमेंट कर दिया कि हर तरफ उनकी ही चर्चा होने लगी। चलिए जानते हैं आखिर अरशद वारसी ने ऐसा क्या कह दिया कि यूजर्स कमेंट करने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
अपने ट्विटर अकाउंट पर शाहरुख लिखते हैं कि 'पता ही नहीं चला कि कब मेरा पैशन मेरा मकसद बन गया और फिर मेरा प्रोफेशन बन गया। आप सभी का शुक्रिया कि इतने सालों तक आपने मुझे मनोरंजन करने का मौका दिया। मुझे लगता है कि मेरे प्रोफेशनलिज्म से ज्यादा मेरा पैशन अहम फैक्टर बनेगा जिसकी वजह से मैं आने वाले सालों में भी आपका मनोरंजन करता रहूंगा। गौरी खान इस तस्वीर के लिए आपका बहुत शुक्रिया।'
 
विज्ञापन

3 of 5
अरशद वारसी - फोटो : social media
शाहरुख की इस तस्वीर को देखकर अरशद वारसी इतने दीवाने हो गए कि उन्होंने लिख दिया, 'यह तस्वीर किसी को भी गे बना सकती है।' अरशद का ये कमेंट कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा।

4 of 5
अरशद वारसी - फोटो : Social Media
एक यूजर ने लिखा- 'अपने मन के हालात लोगों को मत बताओ।' एक यूजर ने लिखा है- 'भाई, कंट्रोल करो मन को। इस तरह के कमेंट करते हुए तुम्हें शर्म आनी चाहिए, वह आम इंसान की तरह ही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरशद वारसी
एक अन्य यूजर ने लिखा- 'भाई तुम अपना देख लो। सभी की चिंता छोड़ दो। रियलिस्टक सिनेमा का जमाना है...कककक किरण वाला समय अब गया। या फिर प्यार दोस्ती है वाला।'' कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने अरशद की पत्नी मारिया गोरेट्टी को टैग कर उन्हें अरशद का ध्यान रखने को कहा।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें