फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा अली खान से लेकर जाह्नवी कपूर तक, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं ये स्टार किड्स

Mon, 29 Jun 2020 02:35 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जान्हवी कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा एक बार फिर से छिड़ गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि स्टार किड्स को मौका देने के चक्कर में कई फिल्म मेकर्स आउटसाइडर्स को काम देने से परहेज करते हैं। इन स्टार किड्स के अभिनय, लुक्स और फैशन की तो चर्चा होती रहती है लेकिन आज हम इनके एजुकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान और अमृता खान की बेटी सारा अली खान अपनी शुरुआती फिल्मों 'केदारनाथ' और 'सिंबा' से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। सारा पढ़ाई में काफी अच्छी थीं।
विज्ञापन

3 of 6
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। जान्हवी ने अपनी स्कूलिंग धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल से की। फिल्मों में कदम रखने से पहले उन्होंने कैलिफोर्निया के ली स्ट्रासबर्ग थियेटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग का कोर्स किया था। 

4 of 6
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखा। अनन्या ने साल 2017 में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।
विज्ञापन

5 of 6
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान और गौरी की बेटी सुहाना खान ने शुरुआती पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की। फिलहाल सुहाना न्यूयॉर्क में फिल्म मेकिंग की पढा़ई कर रही हैं। सुहाना की दिलचस्पी अभिनय के क्षेत्र में है और वो जल्द ही बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुनील शेट्टी, अहान शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। उनकी डेब्यू फिल्म तेलुगू फिल्म RX 100 की रीमेक होगी। अहान ने मुंबई में पढ़ाई के बाद अमेरिका से एक्टिंग का कोर्स किया है।

12 साल बाद टीवी की 'बालिका वधू' अब दिखती हैं ऐसी, कुछ तस्वीरों में तो पहचानना होगा मुश्किल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें