फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के बर्थडे के दिन अर्पिता देंगी दूसरे बच्चे को जन्म? जानें सच्चाई

Thu, 21 Nov 2019 10:31 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान, अर्पिता और आयुष - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा और उनके पति आयुष शर्मा की शादी को हाल ही में पांच साल पूरे हुए हैं। अर्पिता फिलहाल प्रेग्नेंट हैं और कपल द्वारा दूसरे बच्चे का इंतजार जारी है। ऐसे में अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि सलमान खान के जन्मदिन के दिन ही अर्पिता अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी।
विज्ञापन

2 of 5
Arpita Khan - फोटो : social media
दरअसल हाल ही में सामने आई एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि आर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा ने सलमान खान के बर्थडे यानी 27 दिसंबर की तारीख को सी-  सेक्शन डिलीवरी के लिए तय किया है। इस खान को अर्पिता अपने और भाई सलमान के लिए और भी अधिक खास बनाना चाहती हैं।  ऐसे में अर्पिता- आयुष ने ये फैसला मिलकर लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
Arpita Khan Sharma
बता दें कि अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा की ओर से अभी तक इस बारे में कोई भी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अगर ये खबर सही है तो न सिर्फ खान और शर्मा परिवार बल्कि सलमान खान के फैंस के लिए भी ये किसी सौगात से कम नहीं होगा। वैसे सलमान अपने भांजे आहिल को बेहद प्यार करते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं।

4 of 5
आयुष-अर्पिता का वेडिंग एलबम - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि 18 नवंबर  2014 को अर्पिता और आयुष की शादी धूमधाम से हुई थी। शादी के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुए थे। इसके साथ ही अर्पिता-आयुष के वेडिंग एलबम को भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : Social Media
वैसे बात सलमान खान की करें तो एक तरफ जहां सलमान छोटे पर्दे पर बिग बॉस 13 के साथ धमाका कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर दिसंबर में उनकी फिल्म दबंग 3 रिलीज के लिए तैयार है। वहीं दबंग 3 के बाद सलमान खान फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' की तैयारियों में जुट गए हैं।

पढ़ें: साध्वी प्रज्ञा के नाम से नरेंद्र मोदी पर एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट का तंज, कहा- पीएम का एक और झूठ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें