फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रोलर ने उड़ाया अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के होंठों का मजाक, करारा जवाब मिलते ही करने लगा तारीफ

Thu, 14 May 2020 02:55 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स - फोटो : amar ujala mumbai
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने बीते साल अपनी पत्नी मेहर जेसिया से तलाक लेकर अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से रिलेशनशिप  का खुलासा कर दिया था। अब दोनों का एक बेटा भी है। आए दिन ये कपल किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहता है। हाल ही में गैब्रिएला ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं। इसे लेकर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स - फोटो : amar ujala mumbai
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के होंठों का मजाक उड़ाया। इस पर ग्रैबिएला ने ऐसा जवाब दिया कि ट्रोलर की बोलती ही बंद हो गई। ट्रोलर ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'कभी-कभी मुझे आपके होंठ अजीब से दिखते हैं। ऐसा क्यों है?'
 
विज्ञापन

3 of 5
ग्रैबिएला ने दिया जवाब - फोटो : Instagram
ट्रोलर के इस कमेंट पर ग्रैबिएला ने जवाब देते हुए लिखा, 'मैं इस विषय पर अपने माता-पिता से बात करूंगी और इसे हल करने की कोशिश करूंगी।' इस जवाब को सुनकर ट्रोलर लाइन पर आ गया और उसने फिर ग्रैबिएला के होंठों की तारीफ करते हुए लिखा, 'नहीं, ऐसा मत करना, क्योंकि ये नेचुरल हैं। हां कभी-कभी ये अजीब लगते हैं, नहीं तो ये काफी सुंदर और क्यूट हैं।'
 

4 of 5
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स - फोटो : Instagram
याद दिला दें कि बीते दिनों अर्जुन रामपाल भी गैब्रिएला के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करने के बाद ट्रोल हो गए थे। एक यूजर ने  अर्जुन रामपाल के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था, 'ईश्वर सर्वोच्च है। आपको एहसास नहीं है कि आप जो कर रहे हैं वह गलत है। अपनी पहली पत्नी को अपमानित करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करना बंद कर दें और यदि ऐसा करने के लिए आपके आसपास का कोई व्यक्ति आपको प्रभावित कर रहा है, तो जान लें, भगवान हस्तक्षेप करेगा। गैब्रिएला की प्रेग्नेंसी और बेबी बर्थ को इतना बढ़ा चढ़ाकर बताना आपके लिए कुछ शर्मनाक होना चाहिए। अपना पूरा जीवन आपको इस अपराधबोध के साथ जीना है। भगवान के पास ऐसी चीजों का न्याय करने और लोगों को विनम्र करने का तरीका भी है। ईश्वर से डरो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्जुन रामपाल - फोटो : Instagram
इस कमेंट पर अर्जुन रामपाल ने जवाब देते हुए लिखा, 'प्रिय, अगर आपको मुझसे इतनी नफरत है और आप अपने मन में मुझसे इतनी नाराज हैं। मैं आपसे क्षमा चाहते हुए बात करने का तरीका सीखने का अनुरोध करूंगा। मेरे व्यक्तिगत जीवन के लिए, शामिल सभी लोग शांतिपूर्ण, खुश और स्वस्थ हैं। मेरे जीवन के बारे में अपनी तरह के दृष्टिकोण के लिए धन्यवाद। आप मेरे बारे में स्पष्ट रूप से स्पष्ट नहीं हैं। घर पर रहें। सुरक्षित रहें और कृपया अधिक सकारात्मक सोचें।'

अमोस पॉल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए आमिर खान, पत्नी किरण राव भी आईं साथ नजर

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें